जिस मेधा पाटकर ने गुजरात को पानी के लिए तरसाया, उन्हें AAP का सपोर्ट ! भड़की भाजपा
जिस मेधा पाटकर ने गुजरात को पानी के लिए तरसाया, उन्हें AAP का सपोर्ट ! भड़की भाजपा
Share:

अहमदाबाद: गुजरात में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों को अब कुछ ही महीने का ही समय शेष है। ऐसे में सभी सियासी दल जोर-शोर से तैयारियों में लगे हुए हैं। इस बीच भाजपा ने आम आदमी पार्टी (AAP) की संभावित CM उम्मीदवार को लेकर पार्टी पर निशाना साधा है। दरअसल, गुरुवार को सूरत में मेगा मेडिकल कैंप की शुरुआत करते हुए गुजरात भाजपा इकाई के अध्यक्ष सीआर पाटील ने AAP पर रेवडी कल्चर और मेधा पाटकर को लेकर निशाना साधा है। 

इस दौरान पाटिल ने कहा कि आज कई ऐसे लोगों हैं, जो गुजरात में विभिन्न तरह की रेवड़ियां बाँट रहे हैं। जो रेवडी दी जा रही है, उसका बजट गुजरात के कुल बजट से बहुत अधिक है। गुजरात का जो बजट है, वो पूरा रेवड़ियों में ही चला जाएगा। इससे देश का विकास रुक जाएगा। खासकर, हमें, गुजरात के लोगों का नुकसान करने वाले अर्बन नक्सल को पहचानना चाहिए। उन्होंने कहा कि भूपेन्द्र भाई (मुख्यमंत्री) ने कच्छ में कहा था कि यह अर्बन नक्सली लोग हैं, जो गुजरात के विकास के विरुद्ध हैं। उनकी कोशिश राज्य को अस्थिर करने की है। यहां की शांति और समृद्धि को बिगाड़ने की कोशिशें की जा रहीं हैं। कच्छ और सौराष्ट्र में जब पानी की किल्लत थी, उस समय नर्मदा योजना का पानी यहाँ पहुंचने नहीं दिया गया था। मेधा पाटकर ने कई वर्षों तक आंदोलन किया और गुजरात के लिए कई सारी समस्याएं खड़ी की थीं, जिसके चलते 15 से 20 वर्षों तक कच्छ और सौराष्ट्र में पानी नहीं मिला था।

बता दें कि ना केवल गुजरात के भाजपा अध्यक्ष, बल्कि गुजरात पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी नर्मदा का विरोध करने वाली मेधा पाटकर को लेकर निशाना साधते हुए कहा था कि AAP उन्हें पीछे के रास्ते से गुजरात की राजनीति में लाना चाहती है। बता दें कि मेधा पाटकर ने गुजरात में नर्मदा परियोजना का विरोध किया था। वहीं, AAP ने नर्मदा बचाओ आंदोलन की संस्थापक सदस्य मेधा पाटकर को 2014 में लोकसभा चुनावों में मुंबई से चुनाव लड़ाया था। अब मेधा पाटकर को लेकर गुजरात में भाजपा, आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई है। 

'12 महीने बीतने दें, फिर हम पूछेंगे कि कौन ABC जानता है और कौन XYZ', CM नीतीश पर PK ने कसा तंज

'शराब घोटाले' का स्टिंग ऑपरेशन, बुरी तरह घिरी AAP.., केजरीवाल तक पहुँच सकती है आंच

हम पर ही होती है CBI-ED की कार्रवाई, भाजपा नेताओं पर क्यों नहीं ? संजय सिंह का छलका दर्द

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -