गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने किया खुलासा, संविधान निर्माण में ब्राह्मण का बड़ा योगदान
गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने किया खुलासा, संविधान निर्माण में ब्राह्मण का बड़ा योगदान
Share:

शुक्रवार को संविधान को लेकर गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने दावा किया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान का मसौदा तैयार करने का श्रेय बीएन राव को दिया था, जो एक ब्राह्मण थे. त्रिवेदी ने कहा कि देश की जिन नौ विभूतियों को नोबेल पुरस्कार मिला है उनमें से आठ ब्राह्मण थे. इनमें अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी भी शामिल हैं. उनकी की इस कथने ने देश में ब्राह्मण के योगदान को उजागर किया है. 

प्रियंका गांधी पर योगी आदित्यनाथ कार्यालय ने किया हमला, काव्यात्मक अंदाज में किया पलटवार

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मेगा ब्राह्मण बिजनेस समिट के मौके पर त्रिवेदी ने कहा, क्या आपको पता है कि 60 देशों का संविधान का अध्ययन करने के बाद हमारा संविधान बनाया गया. हम सभी पूरे सम्मान के साथ डॉ. आंबेडकर का नाम लेते हैं, लेकिन आंबेडकर ने खुद कहा था कि मसौदा बीएन राव ने तैयार किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद थे.

प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रालयों से जानकारी लेना किया प्रारंभ, इस वजह से उठाया कदम

इस अलावा अपने संबोधन मे आगे विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, क्या आपको पता है कि 60 देशों के संविधानों का अध्ययन किया गया और फिर संविधान का मसौदा तैयार किया गया. क्या आपको मालूम है कि किसने बी आर आंबेडकर को मसौदा दिया? जब भी संविधान की बात आती है तो हम सभी सम्मान के साथ आंबेडकर का नाम लेते हैं. वही, उन्होंने कहा कि, लेकिन उनके (आंबेडकर के) अपने ही शब्दों में मसौदा बी एन राव (ब्राह्मण) ने तैयार किया. इतिहास बताता है कि ब्राह्मण हमेशा दूसरों को आगे बढ़ाते हैं. यह राव ही थे जिन्होंने आंबेडकर को अपने से आगे रखा. हमें आंबेडकर पर गर्व है क्योंकि उन्होंने 25 नवंबर, 1949 को संविधान सभा में अपने भाषण में इसे कबूल किया.

CAA: वाजपेयी सरकार के समय क्यों नहीं हुआ बवाल, अब क्यों? यशवंत सिन्हा ने दिया जवाब

सीएम गहलोत पर आगबबूला हुई मायावती, बच्चों की मौत पर दिया ​भीषण संबोधन

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर भड़के कांग्रेसी, बेटमार बेटे के बाद पिता ने कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -