शॉपिंग मॉल के चेंजिंग रूम में महिला का वीडियो बना रहा था मनचला, हुआ गिरफ्तार
शॉपिंग मॉल के चेंजिंग रूम में महिला का वीडियो बना रहा था मनचला, हुआ गिरफ्तार
Share:

नई दिल्ली: नोएडा सेक्टर-32 लॉजिक्स मॉल स्थित शोरूम के ट्रायल रूम में महिला के साथ सफाईकर्मी द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि जिस वक़्त महिला कपड़े बदल रही थी तो सफाईकर्मी ऊपर से ट्रायल रूम के भीतर तांक-झांक कर रहा था। आरोपी ने महिला का वीडियो बनाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रेटर नोएडा की महिला ने बताया कि वह गुरुवार शाम लॉजिक्स मॉल में शॉपिंग करने के लिए गई थी। महिला मॉल के पहली मंजिल स्थित शोरूम में कपड़े खरीदने पहुंची थी। महिला कपड़े चेंज करने के लिए ट्रायल रूम में चली गई। जब महिला कपड़े बदल रही थी तो उनकी निगाह ट्रायल रूम में ऊपर की ओर पड़ी। यहां से युवक, महिला को चेंज करते हुए देख रहा था। आरोपी को देखने के बाद पीड़िता ने कपड़े बदलकर शोर मचा दिया। महिला ने पूरी घटना के संबंध में प्रबंधन को जानकारी दी। फिर पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी गई। 

डीसीपी संकल्प शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी बंटी सफाई का काम करता है। उसको अरेस्ट कर लिया गया है। वहीं, इस मामले में लॉजिक्स मॉल प्रवक्ता का कहना है कि आरोपी उनके पास काम नहीं करता है। वह शोरूम का कर्मचारी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला के पति ने बताया कि आरोपी ने अपने फोन में उनकी पत्नी की वीडियो बनाने की भी कोशिश की। इसी बीच महिला ने उसे देखकर शोर मचा दिया।

नितीश कुमार पर चिराग पासवान का हमला, कहा- आपके राज्य में बढ़ रहे अपराध, नहीं हुआ विकास

मालकिन को बंधक बनाकर नौकर ने किया यह खौफनाक काम

इस छोटी सी बात के लिए दोस्त ने कर दी महिला की हत्या

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -