पंचतत्व में विलीन हुई प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका दादी हृदयमोहिनी
पंचतत्व में विलीन हुई प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका दादी हृदयमोहिनी
Share:

आज पुरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है, वही इस बीच एक दुखद खबर आई है, दरअसल प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका दादी हृदय मोहिनी ने आज अपने प्राण त्याग दिए। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर यह खबर दी। बघेल ने लिखा, 'दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका दादी ह्दयमोहिनी जी (जिन्हें सब गुलज़ार दादी बोलते थे) का आज निधन हो गया है।

महाशिवरात्रि के दिन ही वह कैलाशवासिनी हो गयी हैं। उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम एवं विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति:।' ब्रह्माकुमारीज के पोर्टल के मुताबिक, 'दादी हृदय मोहिनी ब्रह्माकुमारीज की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका थीं। उनके नाम का मतलब है अनेकों के दिलों को आकर्षित करने वाली, तथा उनका नाम उन पर सटीक बैठता है। 

वही अधिकतर लोग उन्हें गुल्जा़र (गुलाबों का बगीचा) के नाम से जानते हैं। ब्रह्मा बाबा द्वारा सन 1937 में बोर्डिंग विद्यालय के विद्यार्थियों में से वो एक हैं। आध्यात्मिक सिद्धान्तों तथा अभ्यास के उनके लगातार प्रशिक्षण ने उन्हें गुणों का एक प्रत्यक्ष उदाहरण बना दिया है। शान्त, गम्भीर तथा गहन व्यक्तित्व की दादी गुल्जार जी ने भी दुनिया भर के अनेकों को अपने जीवन से प्रेरित किया है।' ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। 

महाराष्ट्र में नहीं थम रही कोरोना की रफ़्तार, नागपुर में फिर से लगाया गया लॉकडाउन

शिव भक्तों के लिए अच्छी खबर! 17 मई को खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के पोर्टल

विधानसभा चुनाव: कांग्रेस पार्टी ने घोषित की दूसरे चरण की सूची

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -