सरकार का बड़ा ऐलान, इन लोगों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी
सरकार का बड़ा ऐलान, इन लोगों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी
Share:

जयपुर: राजस्थान सरकार ने हाल ही एक बड़ा कदम उठाया है जिसमे महिलाओं, लड़कियों एवं बच्चियों से छेड़छाड़ करने वालों को राजस्थान में अब सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। छेड़छाड़ करने वालों के चरित्र प्रमाण पत्र में इसका उल्लेख ​किया जाएगा। चरित्र प्रमाण पत्र ख़राब होते ही सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देर रात कानून व्यवस्था की बैठक में अधिकारीयों को आदतन मनचलों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बैठक में अधिकारीयों से कहा- महिलाओं और कमजोर वर्ग के खिलाफ अपराधों को रोकना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। छेड़छाड़ करने वाले मनचलों का रिकॉर्ड रखा जाए। चरित्र प्रमाण पत्र में छेडछाड़ में लिप्त होने का उल्लेख किया जाए। आदतन मनचलों पर सरकारी नौकरी से अयोग्य घोषित करने तक का एक्शन लिया जाए। मुख्यमंत्री ने छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को सरकारी नौकरी से अयोग्य घोषित करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए छेड़छाड़ में सम्मिलित आदतन मनचलों का अलग से रिकॉर्ड ​रखा जाएगा। ऐसे लोगों के नाम आरपीएससी, कर्मचारी चयन बोर्ड को भेजे जाएंगे।

हालांकि, अभी मुख्यमंत्री ने मौखिक आदेश दिए हैं। इसके लिए भर्ती प्रक्रियाओं एवं सरकारी नौकरी के पात्रता नियमों में परिवर्तन करना होगा। मुख्यमंत्री ने छेड़छाड़ करने वाले मनचलों के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशन चलाने के आदेश दिए हैं। स्कूल, कॉलेजों एवं बाजारों में मनचलों पर निगरानी के लिए सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा। जिन स्थानों पर मनचलों की शिकायतें ज्यादा हैं। वहां पर खास निगरानी रखी जाएगी। स्कूल, कॉलेजों एवं बाजारों में पॉइंट तय करके वहां निगरानी बढ़ाई जाएगी। जल्द ही राज्य भर में मनचलों के खिलाफ बड़ा अभियान चलेगा। 

CM अशोक गहलोत का बड़ा बयान, बोले- 'मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहता हूं...'

खंडवा में कांवड़ यात्रा में हुई पत्थरबाजी, माहौल बिगड़ने के बाद लागू हुई धारा 144

'आँख मारना, गले मिलना', ठीक 5 साल बाद संसद में वही मंजर, 2018 में भी मोदी सरकार पर हुआ था 'अविश्वास' !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -