'कन्नड़ भारत की सबसे भद्दी भाषा..', Google के सर्च रिजल्ट पर मचा घमासान
'कन्नड़ भारत की सबसे भद्दी भाषा..', Google के सर्च रिजल्ट पर मचा घमासान
Share:

नई दिल्ली: सर्च इंजन की दिग्गज कंपनी Google को गुरुवार को अपने सर्च रिजल्ट्स के कारण भारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। दरअसल, ‘भारत की सबसे खराब भाषा’ सर्च करने पर Google ने कन्नड़ भाषा को परिणाम के रूप में दिखाया. इस सर्च रिजल्ट के चलते लोगों में आक्रोश पैदा होने के बाद भावनाओं को आहत करने के लिए Google को माफी भी मांगनी पड़ी. किन्तु यह जल्द ही वायरल हो गया और Google पर ऐसा करने को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं.

बता दें कि भारत में कई सारी भाषाएं और बोलियां बोली जाती हैं। देश के संविधान में भी 22 भाषाओं का जिक्र किया गया है। इसके अलावा भी देश में कई भाषाएं हैं। हाल ही में सर्च किए गए सवाल के नतीजे में Google ने कन्नड़ को भारत की 'सबसे भद्दी भाषा' बताया है। गूगल के इस रिजल्ट से कर्नाटक के लोगों की मूल भावनाएं आहत हुई हैं। इस मुद्दें पर कई लोगों ने असहमति जताई है। सोशल मीडिया यूजर्स ने कन्नड़ भाषा को बदनाम करने वाली वेबसाइटों को शीर्ष पर पॉप अप करने के लिए Google को आड़े हाथों लिया है।

 

इस पर कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार ने Google को कानूनी नोटिस जारी करने की चेतावनी दी।  हालांकि जब लोगों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया और सियासी नेताओं ने पार्टी लाइनों से अलग जाकर Google की आलोचना की, तो इसने कन्नड़ को “भारत की सबसे खराब भाषा” के रूप में हटा दिया और लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि सर्च रिजल्ट उसकी राय को प्रदर्शित नहीं करता है।  

कोरोना महामारी के चलते 'मुकेश अंबानी' ने नहीं लिया एक साल का वेतन, जानिए कितनी है वार्षिक सैलरी

क्या ब्याज दरों में होगा बदलाव ? मौद्रिक नीति का ऐलान कर रहे RBI गवर्नर शक्तिकांत दास

लॉकडाउन पर अंकुश! भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधि मई में 8 महीने में पहली बार हुई अनुबंधित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -