Google ने Doodle के जरिए इस मशहूर एक्ट्रेस को किया याद
Google ने Doodle के जरिए इस मशहूर एक्ट्रेस को किया याद
Share:

गूगल की विशेषता है कि यह किसी विशेष दिन अथवा व्यक्ति को Doodle के माध्यम से याद करता है। आज Google Doodle देश की प्रतिष्ठित एक्ट्रेस तथा नृत्यांगना जोहरा सहगल को समर्पित किया गया है। जोहरा पहली ऐसी इंडियन वुमन हैं जिन्होंने अपनी कला तथा हुनर के दम पर वर्ल्ड लेवल पर एक अलग पहचान बनाई है। आज Google ने Doodle के माध्यम से जोहरा को याद किया है। 

जोहरा सेहगल को याद करने के लिए लॉन्च किया गया Doodle पार्वती पिल्लई द्वारा डिजाइन किया गया है। इस Doodle में जोहरा क्लासिकल डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। विशेष बात है कि इस इमेज को देखकर आप सरलता से पहचान जाएंगे कि यह जोहरा सहगल हैं। जोहरा सेहगल में इंडियन सिनेमा में अपने अभिनय तथा डांसिंग से एक अलग और बहुत ही विशेष पहचान बनाई है। 

साथ ही Google Doodle ने अपने ब्लॉग में कहा है, कि आज का Doodle, अतिथि कलाकार पार्वती पिल्लई द्वारा सचित्र है। जो विशेष रूप से प्रतिष्ठित इंडियन एक्ट्रेस तथा नृत्यांगना जोहरा सहगल को देश की पहली महिला स्टार्स में से एक के रूप में दर्शाता है। जोहरा ने भारत में ही नहीं बल्कि वर्ल्ड लेवल पर भी अपनी पहचान बनाई है। सहगल के आरम्भिक काम में पहली बार फिल्म 'नीचा नगर' (नीच शहर') नोट किया गया था, जो 1946 में इस दिन कान फिल्म कार्यक्रम में प्रदर्शित हुई थी। व्यापक तौर पर इंडियन सिनेमा की प्रथम अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण सफलता, 'नीचा नगर' ने महोत्सव का सर्वोच्च सम्मान Palme d’Or अवार्ड जीता।' इसी के साथ एक्ट्रेस ने कई उपलब्धियां हासिल की है।

पांच कैमरे वाले Poco के इस बेहतरीन स्मार्टफोन की पहली सेल आज, जानिए कीमत

Oppo का सबसे सस्ता स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, यहां जानें कीमत

यदि आप भी खरीदना चाहते है फ़ोन, तो करिए इंतजार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -