गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव: मुलायम के जाने के बाद अखिलेश यादव की पहली परीक्षा
गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव: मुलायम के जाने के बाद अखिलेश यादव की पहली परीक्षा
Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्‍थापक और उत्तर प्रदेश के सीएम मुलायम सिंह यादव का बीते 10 अक्‍टूबर को गुड़गांव के मेदांता अस्‍पताल में देहांत हो गया था। उनके जाने के बाद यूपी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पहली बड़ी परीक्षा होने जा रही है। इस सीट पर प्रचार मंगलवार की शाम 5 बजे थम जाएगा। उपचुनाव में सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। भाजपा और सपा ने चुनाव प्रचार में पूरी जान लगा दी है। भाजपा ने जहां 40 स्टार प्रचारकों को गोला विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए उतारा, वहीं सपा ने भी 39 स्टार प्रचारकों को यह जिम्मा सौंपा है।

वहीं, चुनाव प्रचार थमने के साथ ही प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस सीट पर यह उपचुनाव यहां से MLA रहे अरविन्द गिरि के देहांत के कारण हो रहा है। उपचुनाव में भाजपा ने जहां स्व. अरविन्द गिरि के बेटे अमन गिरि को टिकट दिया है, वहीं सपा ने पूर्व MLA विनय तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। उपचुनाव में इसके अलावा पांच और उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव प्रचार 1 नवम्बर की शाम पांच बजे ख़त्म हो जाएगा। दो नवम्बर को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। तीन नवम्बर को वोटिंग होनी है। इस उपचुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के अलावा लगभग 16 मंत्री व राज्यमंत्री चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। वहीं सोमवार (31 अक्टूबर) को सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी गोला के पब्लिक इंटर कालेज मैदान में रैली को संबोधित किया। इस उपचुनाव में भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा है। वहीं सपा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष समेत कई पूर्व मंत्री व विधायकों ने गोला विधानसभा में पहुंचकर चुनाव प्रचार किया। 

'राहुल गांधी की उपलब्धि केवल गले पड़ने और आंख मारने की..', केशव प्रसाद का तंज

'आदिवासियों के संघर्ष को इतिहास में नहीं मिला उचित स्थान..', मानगढ़ धाम में बोले पीएम मोदी

दिल्ली में आज से योगशालाएं बंद, सीएम केजरीवाल बोले- वो जितने भी तीर चलाएंगे, उन्हें मैं...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -