'राहुल गांधी की उपलब्धि केवल गले पड़ने और आंख मारने की..', केशव प्रसाद का तंज
'राहुल गांधी की उपलब्धि केवल गले पड़ने और आंख मारने की..', केशव प्रसाद का तंज
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अक्सर ही अपने सोशल मीडिया के माध्यम से तंज कसते रहते हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है। मौर्या ने कहा है कि संसद में उनकी उपलब्धि सिर्फ ‘गले पड़ना’ या ‘आंख मारने’ की रही। केशव प्रसाद मौर्य द्वारा किए गए ट्वीट पर लोगों ने भी जमकर कमेंट किए।

 

केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए लिखा कि, ‘भारत जोड़ो यात्रा के पहले थी राहुल गांधी जी 18 साल की संसदीय यात्रा भी कर चुके हैं। जिसमें उनकी उपलब्धि केवल ‘गले पड़ना’ या ‘आंख मारने’ की रही है। संसद में गंभीर विषय पर चर्चा करने से भागते या मुंह छुपाते ही दिखते हैं।’ इस पर अभिषेक संकृत ने मौर्य को जवाब देते हुए लिखा कि, 'आपकी गंभीरता का आलम यह है कि, जब भाजपा का वरिष्ठ कार्यकर्ता और आपका पुराना साथी बेरोजगारी और गरीबी की बात कहते हुये खाने पीने को मोहताज होने की बात करता है तो आप गाड़ी पर बैठ कर हंसते हुए चले जाते हैं।' 

सपा समर्थक आशीष यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'पिछड़ो के वोट तो ले लिए पर जब आरक्षण और हक मारा जाता है तब क्या आपकी इतनी भी हैसियत नहीं कि एक शब्द बोल सकें! शिक्षक भर्ती में पिछड़ो का हक नहीं मिला तब कहाँ थे आप?? विपक्ष को हमेशा कोसते हो... हमें तो लगता है आपको सिर्फ ब्यक्तिगत लाभ चाहिए समाज से कोई लेना-देना नहीं।' 

'आदिवासियों के संघर्ष को इतिहास में नहीं मिला उचित स्थान..', मानगढ़ धाम में बोले पीएम मोदी

दिल्ली में आज से योगशालाएं बंद, सीएम केजरीवाल बोले- वो जितने भी तीर चलाएंगे, उन्हें मैं...

'मैंने सत्येंद्र जैन को दिए 10 करोड़, AAP ने पद के बदले लिए पैसे..', LG सक्सेना को सुकेश की चिट्ठी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -