भुखमरी में भारत की रैंकिंग बेहद खराब, ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 की रिपोर्ट में कितना सच ?
भुखमरी में भारत की रैंकिंग बेहद खराब, ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 की रिपोर्ट में कितना सच ?
Share:

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए एक बुरी खबर आई है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 (Global Hunger Index 2022) के आंकड़ों में भारत छह स्थान नीचे खिसककर 121 देशों में से 107वें पायदान पर पहुंच गया है। अंतर्राष्ट्रीय सूची में भारत दक्षिण एशियाई देशों में से केवल युद्धग्रस्त देश अफगानिस्तान से बेहतर है। रिपोर्ट में आश्चर्य करने की बात तो ये है कि आर्थिक तंगी और भुखमरी की मार झेल रहे पाकिस्तान और श्रीलंका की स्थिति भी भारत से काफी बेहतर में हैं। केवल तालिबान शासित अफगानिस्तान, ही इकलौता दक्षिण एशियाई देश है, जो रैंकिंग में भारत से नीचे है। बता दें कि, इससे पहले भी वर्ष 2021 में भारत की रैकिंग बहुत पीछे दिखाई गई थी। उस समय भारत सरकार ने इन आंकड़ों को सिरे से खारिज कर दिया था।

दरअसल, इन आंकड़ों को ख़ारिज करने के पीछे एक कारण यह भी माना जा रहा है कि, श्रीलंका जैसे आर्थिक तंगी की मार झेल रहे देश को  भारत ने टनों से भरकर अनाज भेजा है, फिर अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग में वो भारत से आगे कैसे हुआ ? इसके अलावा बाढ़ से तहस-नहस हुआ पाकिस्तान की रैंकिंग भारत से बेहतर कैसे है ? जबकि एक रिपोर्ट के अनुसार पड़ोसी मुल्क, पाकिस्तान में 10 किलो आटा 720 रुपये का बिक रहा है। वहीं, एक लीटर दूध 150 रुपये, एक किलो चिकन 340 रुपये, एक किलो चीनी 100 रुपये, एक दर्जन अंडे 141 रुपये की दर से बिक रहा है। अब अगर इतनी महंगाई के बाद भी पाकिस्तान, भुखमरी की रैंकिंग में भारत से बेहतर है, तो इस वैश्विक रिपोर्ट पर संदेह होना लाजमी है। कोरोना काल में भी भारत ने कई देशों को अनाज की आपूर्ति की थी और अफगानिस्तान को भी कई ट्रक मुफ्त अनाज भेजा था। वहीं, जब हाल ही में भारत ने गेंहू निर्यात पर रोक लगाई थी, तो पूरी दुनिया में हाहाकार मच गया था और कई देशों ने भारत से इस रोक को हटाने का आग्रह किया था। 
 
ऐसे में ये मानना बेहद मुश्किल है कि, भारत 121 देशों की सूची में भूख सूचकांक के मामले में 107वें स्थान पर है। इससे पहले वर्ष 2021 में भारत को 101 रैंकिंग दी गई थी। वहीं, यदि पड़ोसी मुल्कों की बात करें तो पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल और म्यांमार को क्रमशः 99, 64, 84, 81 और 71वां स्थान मिला है। आश्चर्य की बात यह है ये सभी देश भारत से ऊपर हैं। हालांकि, इस रिपोर्ट पर अभी तक भारत सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मगर, इसमें हैरानी की बात यह है कि विनाशकारी बाढ़ के बाद भयंकर महंगाई और भुखमरी का सामना कर रहे पाकिस्तान को भारत से बेहतर स्थिति में दर्शाया गया है। पाकिस्तान में बाढ़ एक तिहाई हिस्से को डुबा चुकी थी। लाखों की तादाद में लोग बेघर हो गए थे। हज़ारों की तादाद में लोगों की मौत हुई। दाने-दाने के मोहताज पाकिस्तान ने दुनियाभर के देशों से राशन की मदद मांगी थी, फिर भी वो भारत से बेहतर है। ऐसे में इस ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 की रिपोर्ट पर संदेह होना तो लाजमी है

SBI ने अपने कस्टमर्स को दिया दिवाली गिफ्ट, आज से FD पर मिलने वाले ब्याज की दरें बढ़ीं

सीएम योगी के शहर को मिलने जा रही बड़ी सौगात, 200 एकड़ में बनेगी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स सिटी

'जजों का काम लोगों को खुश करना नहीं..', हिजाब विवाद पर फैसला देने वाले जस्टिस गुप्ता का बयान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -