मैंने बनाया था Bulli Bai app, निर्दोषों को परेशान करना बंद करे मुंबई पुलिस वरना...
मैंने बनाया था Bulli Bai app, निर्दोषों को परेशान करना बंद करे मुंबई पुलिस वरना...
Share:

नई दिल्ली: मुस्लिम महिलाओं को अपमानित करने वाले बुल्ली बाई एप का मास्टरमाइंड कौन है? क्या इस मामले में मुंबई पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, वे बेकसूर हैं? एक ट्विटर यूजर के दावे ने इन सवालों को हवा दे दी है। @giyu44  नामक एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट करते हुए खुद को Bulli Bai app का मास्टरमाइंड बताया है। उसने कहा है कि मुंबई पुलिस निर्दोष लोगों को परेशान करना बंद करे। ऐसा न करने पर उसने Bulli Bai 2.0 लॉन्च करने की भी धमकी दी है।

 

यह दावा करने वाला ट्विटर यूज़र नेपाल का निवासी बताया जा रहा है। उसने 5 जनवरी (बुधवार) को यह ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उसने एक लिंक साझा करते हुए इस ऐप को बनाने के लिए प्रयोग किए गया यूजरनेम, पासवर्ड और सोर्स कोड को शेयर करने की भी पेशकश की है। @giyu44 ने महाराष्ट्र के गृहराज्य मंत्री (शहरी) सतेज डी पाटिल के ट्वीट को कोट करते हुए यह बात कही है। बता दें कि पाटिल ने अपने ट्वीट में मुंबई पुलिस द्वारा Bulli Bai app मामले में 21 वर्षीय युवक को बेंगलुरु से गिरफ़्तार किए जाने की जानकारी दी थी।

यूजर ने बेंगलुरु के युवक को बेकसूर बताते हुए कहा है कि, 'मैंने ही अपने दोस्तों स्वाति और विशाल के ई-मेल अकाउंट का इस्तेमाल किया था। उन दोनों को तो पता भी नहीं है कि यह कैसे हुआ। उन्हें मेरी वजह से अरेस्ट किया गया है। यदि कोई मेरे लिए फ्लाइट के टिकट का प्रबंध करे, तो मैं खुद को कानून के हवाले करने को तैयार हूँ।' बता दें कि इस मामले में अभी तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मास्टरमाइंड के तौर पर उत्तराखंड की 18 साल की श्वेता को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथी 20 वर्षीय मयंक रावत को भी आरोपित बनाया गया है। पहली गिरफ्तारी बेंगलुरु से 21 साल के विशाल झा की हुई थी।

दिल्ली के लाजपत राय मार्केट में भीषण आग, 56 दुकानें जलकर ख़ाक.. करोड़ों का नुकसान

सूरत में गैस लीक होने से बड़ा हादसा, अब तक 6 मजदूरों की मौत, 20 की हालत ख़राब

नोएडा के सरकारी महिला संरक्षण गृह में 4 महिलाओं की मौत से हड़कंप

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -