गिरिराज सिंह का ट्वीट, कहा - जिस कश्मीर को कट्टरपंथियों से बचाने के लिए हजारों सपूतों ने जान दी, आज....
गिरिराज सिंह का ट्वीट, कहा - जिस कश्मीर को कट्टरपंथियों से बचाने के लिए हजारों सपूतों ने जान दी, आज....
Share:

बेगूसराय: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अक्सर बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। अब कश्मीर को लेकर गिरिराज सिंह ने एक ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ''जिस कश्मीर को आतंकियों,पाकिस्तान परस्त और कट्टरपंथियों से आज़ाद रखने के लिए हिंदुस्तान के हजारों सपूतों ने जान दिए आज उन सपूतों के बलिदान को भुलाते हुए कुछ नासमझ लोग कश्मीर/हिंदुस्तान और हिंदुस्तान के संविधान के खिलाफ पोस्टर दिखा रहे। यह देश है तभी सब आज़ाद हैं।।नहीं तो सब गुलाम।''

दरअसल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का ये ट्वीट मुंबई में जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में हिंसा के विरोध प्रदर्शन में महिला द्वारा फ्री  कश्मीर का पोस्टर दिखाने को लेकर किया गया है। इस घटना को लेकर ही गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया है। इस महिला के खिलाफ मुंबई के कोलाबा थाने में केस दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा था कि यदि उद्देश्य देश विरोधी होगा तो "फ्री कश्मीर पोस्टर" दिखाने वाली लड़की पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। 

आपको बता दें कि इससे पहले शिवसेना सांसद संजय राउत ने भी इस मामले पर टिप्पणी देते हुए अपनी विचारधारा से एक दम उलट बयान दिया था। संजय राउत ने कहा था कि फ्री कश्मीर का पोस्टर दिखाने वाली लड़की, दरअसल, कश्मीर में इंटरनेट बहाल करने की बात कह रही थी।

एसएसपी वैभव कृष्ण का गोपनीय पत्र लीक होने बाद गर्माया मामला, प्रकरण पर खुली चर्चा की मांग

JDU और RJD : दिल्ली के सियासी घमासान में इतनी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

संजय पासवान का बड़ा बयान, कहा-जनता भाजपा का सीएम देखना चाहती है...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -