नील भट्ट के बाद कोरोना का शिकार हुईं उनकी मंगेतर
नील भट्ट के बाद कोरोना का शिकार हुईं उनकी मंगेतर
Share:

टीवी के बहुत ही बेहतरीन शो ‘गुम है किसी के प्यार में' को इन दिनों बहुत प्यार दिया जा रहा है। इस शो में विराट का किरदार निभाने वाले एक्टर नील भट्ट बीते दिनों ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और अब उनके बाद उनकी मंगेतर ऐश्वर्या शर्मा भी कोरोना का शिकार हो गईं हैं। ऐश्वर्या इस शो में पाखी का किरदार निभाती हैं और बी वह भी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुकी हैं। जी दरअसल ऐश्वर्या ही नहीं बल्कि उनके साथ कुछ क्रू मेंबर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब नील और ऐश्वर्या दोनों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।

आप जानते ही होंगे नील के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद शो की शूटिंग को रोक दिया गया था। एक रिपोर्ट को माने तो सेट पर कोरोना गाइडलाइन्स का पालन किया जा रहा है लेकिन फिर भी कोरोना पॉजिटिव होने का कारण नहीं पता चल पा रहा है। इस मामले में शो के निर्माता राजेश राम सिंह ने कहा है कि, “हां, ये बात सच है। नील को कल कुछ लक्षण नजर आएं, जब वो शो में होली के सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे। हालांकि, जैसे ही नील ने प्रोडक्शन हाउस को इस बारे में बता दिया तब उन्होंने तुरंत शूटिंग रोक दी।”

वैसे शूट बीच में छोड़कर नील ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया था और रिजल्ट आते ही वह क्वारंटीन हो गए। आप सभी को हम यह भी बता दें कि नील भट्ट सीरियल 'गुम है किसी के प्यार' में एसीपी विराट चव्हाण की भूमिका निभा रहे हैं। बीते दिनों ही उन्होंने शो की सहकलाकार ऐश्वर्या शर्मा से सगाई की है। दोनों को शो के सेट पर प्यार हो गया था और उसके बाद दोनों ने सगाई कर ली। अब जल्द ही दोनों शादी भी करने वाले हैं।

एक लाख लोगों को नौकरी देंगे सोनू सूद, यहाँ जानिए कैसे?

ब्रिटिश एयरवेज मई में ;लॉन्च करेगा अपना डिजिटल "वैक्सीन पासपोर्ट"

30 कुत्तों के साथ दुष्कर्म करने वाला अहमद शाह बोला- अगर जानवरों को कोई आपत्ति नहीं है तो।।।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -