यूक्रेन में गोली लगने से हुए घायल, गुम गया पासपोर्ट..., आज अपने देश लौटेंगे हरजोत सिंह
यूक्रेन में गोली लगने से हुए घायल, गुम गया पासपोर्ट..., आज अपने देश लौटेंगे हरजोत सिंह
Share:

नई दिल्ली: यूक्रेन की राजधानी कीव में गोली लगने से जख्मी हुए भारतीय छात्र हरजोत सिंह (Harjot Singh) की वतन वापसी हो रही है। हरजोत सिंह का एक ताजा वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एंबुलेंस में बैठे हुए दिख रहे हैं और पोलैंड के लिए सफर कर रहे हैं। पोलैंड से विमान के माध्यम से उन्हें भारत लाया जाएगा। एंबुलेंस में बैठे हरजोत खासे भावुक दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि फिलहाल सब सही है, मगर यहाँ तक सफर बहुत मुश्किलों भरा था। किसी भी प्रकार बस वापस अपने वतन पहुँचने की इच्छा थी।  

 

इससे पहले केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने ट्वीट करते हुए हरजोत सिंह की वतन वापसी की जानकारी दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि, 'हरजोत सिंह वह भारतीय हैं जिन्हें कीव में युद्ध के दौरान गोली लग गई थी। अफरातफरी में इनका पासपोर्ट भी गुम गया था। सहर्ष सूचित कर रहा हूँ कि हरजोत कल भारत हमारे साथ पहुँच रहे हैं। आशा है कि घर का खाना मिलने और देखभाल के साथ उनका शीघ्र स्वास्थ्यवर्धन होगा।'

बता दें कि दिल्ली के छतरपुर के निवासी हरजोत सिंह यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के दौरान 27 फरवरी को अपने दोस्तों के साथ भारत आने के लिए निकले थे। ट्रेन में जगह नहीं मिलने की वजह से पोलैंड बॉर्डर तक पहुँचने के लिए उन्होंने कैब का सहारा लिया, मगर रास्ते में उन्हें रोककर वापस जाने के लिए कहा गया और जैसे ही कैब ने यूटर्न लिया, तो गोलीबारी होने लगी। इसी फायरिंग में हरजोत सिंह को गोली लगी और वो जख्मी हो गए। उस दौरान मची भगदड़ में उनका पासपोर्ट भी गुम हो गया था। इस संबंध में जानकारी मिलते ही भारत सरकार ने तेजी से काम किया। दूतावास के जरिए उनके इलाज का प्रबंध किया गया और अब हरजोत सोमवार को स्वदेश वापस आ रहे हैं। बता दें कि यूक्रेन-रूस की जंग के कारण वहाँ फँसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार ने ‘ऑपेरशन गंगा’ चला रखा है, जिसके तहत 19920 भारतीय यूक्रेन से वापस आ चुके हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के काफिले पर हमला, AAP ने भाजपा पर लगाए आरोप

कांग्रेस के पूर्व नेता के बेटे की शादी के रिसेप्शन की दावत खाकर हजारों मेहमान हुए बीमार, जाँच में जुटी टीम

आखिर क्यों BJP की समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचे सुवेंदु अधिकारी?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -