'मुस्लिम होकर अश्लील कपड़े पहनती है...', जब शो के बीच इस एक्ट्रेस से बोलने लगा शख्स
'मुस्लिम होकर अश्लील कपड़े पहनती है...', जब शो के बीच इस एक्ट्रेस से बोलने लगा शख्स
Share:

मनोरंजन जगत की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस गौहर खान आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। गौहर खान का जन्म 23 अगस्त 1983 में पुणे में हुआ था। उनकी बहन निगार खान भी टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस रह चुकी हैं। हालांकि निगार खान ने शादी के बाद पूरी तरह से टीवी से दूरी बना ली। गौहर खान ने पिछले वर्ष ही स्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार से शादी रचाई। जैद अपने भाई आवेज दरबार की भांति ही सोशल मीडिया स्टार हैं। गौहर खान भी शादी के बाद सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव दिखाई देती हैं। गौहर ने साल 2002 में बतौर मॉडल अपना आरम्भ किया था। 

गौहर खान ने फिल्मों से लेकर टेलीविजन और म्यूजिक वीडियो तक में काम किया। बिग बॉस सीजन 7 की विनर रही गौहर खान ने वर्ष 2013 में सलमान खान के शो बिग बॉस में भाग लिया। इस शो में सलमान खान तक से गौहर खान का झगड़ा दर्शकों को देखने को मिला। मगर इसी सीजन में उन्होंने कुशाल टंडन से अपनी नजदीकियों को लेकर जमकर चर्चा बटोरी। 

हालांकि शो समाप्त होने के बाद इन दोनों का रिश्ता कुछ वक़्त तक रहा मगर अचानक ही इनके ब्रेकअप की खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया। वही एक बार एक शो के चलते एक व्यक्ति ने चलते शो में गौहर खान जैसे ही दर्शकों के पास आईं एक सनकी शख्स ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। उस व्यक्ति का कहना था कि गौहर मुस्लिम होकर अश्लील कपड़े पहनती हैं। इस घटना से गौहर खान को बहुत झटका लगा था। हालांकि उस व्यक्ति को पुलिस ने तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया था। 

इस 32 इंच के स्मार्ट टीवी के दीवाने हो जाएंगे आप

'अगले 24 घंटे बेहद अहम, कीजिए दुआ...', राजू श्रीवास्तव की हालत पर डॉक्टरों का बड़ा बयान

‘क्राइम पेट्रोल’ के निर्माता के साथ हुई ठगी, ऑडी कार ले उड़ा ये शख्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -