'500 रुपए में सिलेंडर से लेकर महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए तक', जनता के लिए कमलनाथ ने किए 11 बड़े ऐलान
'500 रुपए में सिलेंडर से लेकर महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए तक', जनता के लिए कमलनाथ ने किए 11 बड़े ऐलान
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में इस वर्ष के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उसके कुछ माहों पश्चात् देश में लोकसभा चुनाव भी होंगे। इन दोनों को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश में सभी पार्टियां सक्रीय हो गई हैं। मध्य प्रदेश में इस बार कांग्रेस की कोशिश रहेगी कि वो बीजेपी को सत्ता से हटा कर स्वयं राज्य की सत्ता पर काबिज हो सके। इसके लिए तैयारियां भी आरम्भ हो गई हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने आगामी चुनाव ध्यान में रखते हुए जनता के लिए कुछ बड़े ऐलान कर दिए हैं।

कांग्रेस मध्य प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए 11 बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा- कांग्रेस अपने 11 वचनों के साथ मध्य प्रदेश के हर घर में खुशहाली लाने के संकल्प के साथ आप लोगों के बीच है। आगे उन्होंने लिखा- 18 वर्षों के शासनकाल के पश्चात् भी जिन्हें चुनावी चाल चलना पड़े, वो दल और उनकी सरकार बनावटी, दिखावटी, और सजावटी है।

ये हैं वो बड़ी घोषणाएं:-
कमलनाथ ने कांग्रेस के ऐलानों को 'वचनबद्ध- कमलनाथ के 11 वचन' का नाम दिया है। 
1. कांग्रेस महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए देगी।
2. हम 500 रुपए में जनता को सिलेंडर देंगे।
3. 100 यूनिट बिजली बिल माफ एवं 200 यूनिट का आधा पैसा देना पड़ेगा।
4. किसानों का फसल कर्ज माफ किया जाएगा।
5. कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा।
6. किसानों का 5 हॉर्स पावर बिजली बिल माफ।
7. सिंचाई के पुराने बिजली बिल भी माफ होंगे।
8. 27% ओबीसी आरक्षण का भी लाभ दिया जाएगा।
9. 12 घंटे सुनिश्चित सिंचाई बिजली का रास्ता साफ।
10. जातिगत जनगणना कराया जाएगा।
11. किसान आंदोलन के मुकदमें माफ किए जाएंगे।

'भाजपा ने करवाया था पुलवामा हमला, राम मंदिर पर भी करवा सकती है..', क्या आतंकियों को न्योता दे रहे उद्धव ठाकरे ?

फ्रांस ने स्कूलों में इस्लामिक पोशाक 'अबाया' पर लगाया प्रतिबंध

'NDA अमीबा की तरह है, जिसका कोई निश्चित आकार नहीं है', भाजपा पर उद्धव ठाकरे का हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -