प्रियंका चोपड़ा की बहन से लेकर एल्विश की EX गर्लफ्रेंड तक... बिग बॉस 17 में होगी इन स्टार्स की एंट्री!
प्रियंका चोपड़ा की बहन से लेकर एल्विश की EX गर्लफ्रेंड तक... बिग बॉस 17 में होगी इन स्टार्स की एंट्री!
Share:

बिग बॉस OTT 2 के बाद अब कलर्स टीवी पर बिग बॉस 17 आरम्भ होगा। शो 15 अक्टूबर को दस्तक देगा तथा एक बार फिर से सलमान खान, शो को होस्ट करते दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार शो में कुल 17 प्रतियोगी होंगे, जिस में 4 कपल्स भी सम्मिलित रहेंगे। आधिकारिक प्रतियोगियों की सूची तो अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन एक नजर संभावित प्रतियोगियों की लिस्ट पर...

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन: 
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की क्यूट कैमिस्ट्री दर्शकों को पसंद है तथा इस बार ये जोड़ी बिग बॉस 17 के घर में भी दिखाई दे सकती है।

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट:
'गुम है किसी के प्यार में'से दर्शकों का दिल जीतने वाले नील भट्ट, पत्नी ऐश्वर्या शर्मा के साथ बिग बॉस में जलवा बिखेरते दिखाई दे सकते हैं।

ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार: 
बिग बॉस 17 में बतौर कपल्स नजर आने वाले सेलेब्स की सूची में ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार का भी नाम सम्मिलित है।

मुनव्वर फारुकी: 
कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के प्रशंसक उन्हें बिग बॉस के घर में देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं।

अनुराग डोभाल : 
यूके राइडर के नाम से लोकप्रिय अनुराग डोभाल भी शो में शामिल हो सकते हैं।

मन्नारा चोपड़ा: 
प्रियंका चोपड़ा व परिणीति चोपड़ा की कजिन सिस्टर व अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा भी इस बार शो में अपनी अदाओं से दर्शकों का दिल जीतते नजर आ सकती हैं।

जिग्ना वोरा: 
इस बार में शो एक एक्स जर्नलिस्ट की भी एंट्री हो सकती है। हो सकता है कि शो में जिग्ना वोरा कई बड़े खुलासे भी करें।

सनी आर्या: 
शो में इस बार यूट्यूबर सनी आर्या की भी एंट्री हो सकती है, जो 'तहलका प्रैंक' के नाम से लोकप्रिय हैं।

मनस्वी ममगई:
शो की प्रतियोगियों की सूची में अभिनेत्री मनस्वी ममगई का भी नाम शामिल है। मनस्वी को आखिरी बार काजोल के साथ वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ में देखा गया था। मनस्वी को अजय देवगन की 2014 की फिल्म ‘एक्शन जैक्सन’ में देखा गया था।

रिंकू धवन : 
'कहानी घर घर की' शो से हर घर में जगह बनाने वालीं अभिनेत्री रिंकू धवन भी बिग बॉस सीजन 17 में सम्मिलित हो सकती हैं।

अरमान मलिक और कृतिका/पायल मलिक: 
यूट्यूबर अरमान मलिक इस शो के प्रमुख प्रतियोगियों में से एक हैं। हालांकि अभी तक ये कंफर्म नहीं हुआ है कि वो पायल या कृतिका, किसके साथ शो में हिस्सा लेंगे।

कंवर ढिल्लन: 
पंड्या स्टोर फेम अभिनेता कंवर ढिल्लन को लेकर भी खबरों का बाजार गरम है। हालांकि अभिनेता तो शो में एंट्री से इनकार कर चुके हैं। लेकिन हो सकता है कि उनकी एंट्री एक सरप्राइज हो।

कीर्ति मेहरा: 
शो को मसालेदार बनाने के लिए निर्माता कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान के शो में एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा एंट्री ले सकती हैं।

फैज बलोच: 
मिस्टर फैजू के जिगरी दोस्त व कंटेंट क्रिएटर फैज बलोच का भी नाम लिस्ट में सम्मिलित है। हालांकि पुख्ता तौर पर कुछ कहना मुश्किल है।

जय सोनी: 
ये रिश्ता क्या कहलाता है के एक्टर जय सोनी से भी शो के लिए बात की गई है। अब एक्टर हां कहते हैं या नहीं, ये तो आने वाले समय में ही पता लगेगा।

शहनाज गिल ने बढ़ाया इंटरनेट का टेम्प्रेचर, दिल थामकर देंखे ये तस्वीरें

गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश संग रोमांटिक हुए करण कुंद्रा, फैंस कर रहे है तारीफ

प्रेग्नेंसी के बीच इंटरनेट पर वायरल हुआ रुबीना दिलैक का चौंकाने वाला वीडियो, देखकर बोले लोग- 'इतना रिस्क कैसे ले लेती हो?'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -