क्रिकेट से लेकर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप तक महिला खिलाड़ियों ने इंडिया का नाम किया रोशन
क्रिकेट से लेकर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप तक महिला खिलाड़ियों ने इंडिया का नाम किया रोशन
Share:

महिला वर्ल्डकप में इंडियन टीम पाक को मात देकर को हराकर इंडिया की T-20 वर्ल्ड कप की हार का बदला लेने में कामयाब हो चुकी है। महिला टीम ने 107 रन से हराकर भारत का सर गर्व से ऊंचा किया है। टीम की इस जीत ने महिला दिवस को और भी यादगार बना दिया है। हालांकि, यह पहला अवसर नहीं है जब भारत की महिलाओं ने देश के मान को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। इसके पहले भी कई बार वुमन खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। यहां हम ऐसी ही महिला खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने बीते एक वर्ष में देश को गौरवान्वित किया है। 

पीवी सिंधु: सिंधु को 2021 स्विस ओपेन के फाइनल में हार को झेलना पड़ गया, लेकिन टोक्यो ओलंपिक में उन्हें एंबेसडर के रूप में चुन लिया गया है। किसी इंडियन खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी मिलना बहुत ही बड़ी बात भी साबित हुई है। इस ओलंपिक में उन्होंने कांस्य पदक को अपने नाम कर लिया है। वे दूसरी महिला खिलाड़ी बनीं, जिन्होंने दूसरी बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में भी अपना स्थान बना लिया है। सिंधु 2021 BWF  वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंचीं और ऐसा करने वाली सिर्फ दूसरी महिला खिलाड़ी  बन गई। जिसके उपरांत सैयद मोदी इंटरनेशनल में भी उन्होंने जीत अपने नाम कर ली। 

मीराबाई चानू: 2020 टोक्यो ओलंपिक में देश को पहला पदक दिलाने वाली मीराबाई चानू ने बीते एक वर्ष में कई बार देश सिर गर्व से ऊंचा कर चुकी हैं। उन्होंने अप्रैल 2021 में एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इस बीच उन्होंने 119 किलोग्राम वजन उठाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। जून 2021 में वो पहली इंडियन वुमन वेटलिफ्टर बनीं, जिन्होंने 2020 ओलंपिक में स्थान बना लिया है। टोक्यो ओलंपिक में भी उन्होंने रजत पदक जीतकर भारत के लिए शानदार शुरुआत भी कर ली है।

शेन वॉर्न के देहांत से दुखी पंटर, कहा- "सब कुछ बदल..."

'शेन वॉर्न से बेहतर गेंदबाज़ थे मुरलीधरन..', सुनील गावस्कर के बयान पर मचा हंगामा

भारतीय महिला टीम ने पहले जीता मैच और अब दिल, VIDEO देखकर खुश हो रहे फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -