बॉलीवुड से लेकर साउथ तक... राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में जबरदस्त लुक में नजर आए सेलेब्स
बॉलीवुड से लेकर साउथ तक... राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में जबरदस्त लुक में नजर आए सेलेब्स
Share:

आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका देशभर के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या नगरी में धूमधाम से प्रभु श्री राम का स्वागत किया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बॉलीवुड स्टार्स भी ऐतिहासिक दिन के गवाह बनने पहुंचे। वहीं अब एक तस्वीर सामने आई है जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारें एक साथ पोज देती नजर आ रहे हैं। 

एक ही फ्रेम में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, रोहित शेट्टी, राजकुमार हिरानी, आयुष्मान खुराना, माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉक्टर श्रीराम नेने पोज देते नजर आ रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा पर ये सभी बॉलीवुड हस्तियां एयरपोर्ट पर साथ में खड़ी नजर आ रही हैं। राम लला के आगमन पर एक तरफ जहां आलिया ब्लू कलर की साड़ी में नजर आई। वहीं कैटरीना येलो रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं। माधुरी भी विशेष दिन पर लिए येलो कलर की साड़ी में दिखाई दिए। 

वहीं रणबीर कपूर ने कुर्ते के साथ धोती पहनी थी। विक्की कौशल, रोहित शेट्टी कुर्ता-पायजमा में प्रभु श्री राम की आराधना करने पहुंचे। बॉलीवुड सितारों के अतिरिक्त साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी प्राण प्रतिष्ठा पर प्रभु श्री राम की भक्ति में डूबे दिखाई दिए। रजनीकांत के साथ ही राम चरण को भी अयोध्या नगरी में प्रभु श्री राम के नाम का जप करते देखा गया। यादगार दिन पर सभी सितारों को एकजुट होकर राम भक्ति में डूबे देखना खुद में यादगार लम्हा बन गया है। 

'कानों में झुमका, माथे पर बिंदी', राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कुछ इस लुक में नजर आई कैटरीना कैफ

अपने शरीर के निशान महिमा चौधरी को दिखाते थे अजय देवगन, खुद एक्ट्रेस ने एक्टर को लेकर किए ये खुलासे

‘मेरी क्रिसमस’ पर भारी पड़ी ‘हनुमान’! इतने करोड़ तक पहुंची कमाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -