गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट होंगे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, भारत सरकार ने दिया निमंत्रण - रिपोर्ट्स
गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट होंगे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, भारत सरकार ने दिया निमंत्रण - रिपोर्ट्स
Share:

नई दिल्ली: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन को अगले साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। दरअसल, भारत सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया था, लेकिन उन्होंने जनवरी में नई दिल्ली आने में असमर्थता जताई थी। 

अब भारत सरकार द्वारा राष्ट्रपति मैक्रोन को गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। मैक्रोन छठे फ्रांसीसी नेता हैं जो 2024 के गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे। पूर्व फ्रांसीसी प्रधान मंत्री जैक्स शिराक ने 1976 और 1998 में दो बार इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई थी। पूर्व राष्ट्रपति वैलेरी गिस्कार्ड डी'एस्टिंग, निकोलस सरकोजी और फ्रांस्वा ओलांद ने क्रमशः 1980, 2008 और 2016 में समारोह में भाग लिया था।

बता दें कि, इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने जुलाई में फ्रांस का दौरा किया और पेरिस में बैस्टिल डे (फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस) समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में भाग लिया था। बैस्टिल दिवस 1789 में फ्रांसीसी क्रांति के दौरान बैस्टिल जेल पर हुए हमले की याद दिलाता है। सितंबर में, मैक्रॉन ने भारत द्वारा आयोजित G20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली का दौरा किया और पीएम मोदी के साथ बातचीत की थी। बैठक के बाद, पीएम मोदी ने कहा था कि उनकी मैक्रॉन के साथ "सार्थक लंच मीटिंग" हुई और उन्होंने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए उत्सुक हैं कि भारत-फ्रांस संबंध प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएं।

पीएम मोदी ने 10 सितंबर को ट्वीट करते हुए लिखा था कि, "राष्ट्रपति @EmmanuelMacron के साथ एक बहुत ही सार्थक लंच मीटिंग। हमने कई विषयों पर चर्चा की और यह सुनिश्चित करने के लिए तत्पर हैं कि भारत-फ्रांस संबंध प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएं।" इस साल की शुरुआत में, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी भारत के गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि थे। बता दें कि, हर साल, भारत अपने गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए विदेशी नेताओं को आमंत्रित करता है। केवल दो उदाहरण थे - 2021 और 2022 में - जब कोविड-19 महामारी के कारण किसी गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि को आमंत्रित नहीं किया गया था।

'खड़गे को बनाया जाए PM उम्मीदवार..', INDIA मीटिंग में ममता ने रखा प्रस्ताव, डैमेज कंट्रोल में नितीश को राहुल का फोन

आज़ादी के बाद सबसे कम 'मॉब लिंचिंग' मोदी सरकार में हुई ..! गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में दी जानकारी

'बारूद हैं नवजोत सिंह सिद्धू, कांग्रेस को उड़ा देंगे..', अपने ही साथी पर एकसाथ भड़के कई पार्टी नेता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -