देश की पहली संसद के सदस्य महाराजा कमल सिंह का दुखद निधन, CM नितीश ने जताया शोक
देश की पहली संसद के सदस्य महाराजा कमल सिंह का दुखद निधन, CM नितीश ने जताया शोक
Share:

पटना: बिहार में बक्सर जिले के डुमरांव राजघराने के महाराज और भारतीय संसद के स्वर्णिम काल (1952-1962) के दौरान सांसद रहे महाराजा कमल सिंह का रविवार को सुबह उनके डुमरांव स्थित भोजपुर कोठी में देहांत हो गया। वह 94 साल के थे। महाराजा कमल सिंह के पुत्र युवराज चन्द्रविजय सिंह ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि सिंह लगभग छह वर्षों से बीमार चल रहे थे और आज सुबह पांच बजकर दस मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

सिंह के परिवार में दो पुत्र युवराज चंद्रविजय सिंह और वधू कनिका सिंह एवं छोटे युवराज मानविजय सिंह एवं पुत्रबधु अरूणिका सिंह सहित भरा-पूरा परिवार है। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री सह बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने उनके देहांत पर शोक जाहिर करते हुए कहा है कि आज एक स्वर्णिम इतिहास का अंत हो गया। महाराज के निधन पर ना केवल डुमरांव राजपरिवार बल्कि, पूरे शाहाबाद के लोगों में शोक की लहर है।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने देश की पहली ससंद के सांसद एवं डुमरांव राज के अंतिम महाराज कमल बहादुर सिंह के देहांत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। नीतीश कुमार ने आज यहां अपने शोक संदेश में कहा कि शिक्षा और सामाजिक विकास में स्व. कमल बहादुर सिहं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है।

आम आदमी की जेब को बड़ा झटका, लगातार चौथे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

गृह मंत्री क्यों नहीं कहते कि हम NPR करेंगे, लेकिन NRC नहीं- पी चिदंबरम

सुशिल मोदी का ऐलान, 'बिहार में लागू होकर रहेगा NPR, मार्च से शुरू होगी प्रक्रिया'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -