UP में सामने आए Bird Flu केस पर बोले पर्यावरण मंत्री- 'जल्द ही पा लेंगे काबू'
UP में सामने आए Bird Flu केस पर बोले पर्यावरण मंत्री- 'जल्द ही पा लेंगे काबू'
Share:

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में भी बर्ड फ्लू वायरस ने दस्तक दे दी है। यहाँ पहला सबसे खतरनाक केस सामने आ चुका है। जैसे ही बर्ड फ्लू का पहला केस सामने आया वैसे ही जू-प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच चुका है। केवल यही नहीं बल्कि कानपुर प्रशासन ने जू को अगले आदेश तक बंद रखने के लिए हाई अलर्ट तक जारी कर दिया है। इसके अलावा जू के बाहर नोटिस चस्पा कर पर्यटकों और मॉर्निंग वॉकर्स के आने पर रोक लगा दी गई है। अब इसी बीच उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान का बयान सामने आया है।

हाल ही में वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा, ''बर्ड फ्लू के खतरे के बीच सबको सतर्क कर दिया है। पशुपालन विभाग इसमें काम कर रहा है। कानपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है। मुझे भरोसा है कि हम जल्दी ही बर्ड फ्लू पर काबू पा लेंगे।'' जी दरअसल, कानपुर जूलॉजिकल पार्क में बीते दो दिन में चार मुर्गों की मौत हुई। ऐसे होने के बाद जू-प्रशासन ने मुर्गों को पोस्टमॉटर्म के लिए भोपाल रिसर्च सेंटर भेजा, जहां से बीते शनिवार को एक रिपोर्ट आई। इस रिपोर्ट में एच-5 स्ट्रेन यानी बर्ड फ्लू का सबसे खतरनाक वायरस होने की पुष्टि हुई है। इसक पुष्टि होते ही कानपुर प्रशासन ने जू को अगले आदेश तक बंद कर हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।

केवल यही नहीं बल्कि कानपुर जूलॉजिकल पार्क में बने पक्षियों के बाड़ों को ढक दिया गया है। इसी के साथ ही दवाओं के छिड़काव और साफ-सफाई का काम किया जा रहा है। बताया यह भी जा रहा है कि जिला प्रशासन ने एहतियातन चिडियाघर के बाड़ों में रखे गए सभी पक्षी मारने के आदेश दिए गए है। वहीं जू के बाहर एक नोटिस भी लगा दिया गया है, जिसमें लिखा है कि 'बर्ड फ्लू के कारण जू पर्यटकों और मॉर्निंग वॉकर्स के लिए बंद किया जा रहा है। जू अगले आदेशों तक बंद रहेगा।'

ट्रंप का ट्विटर अकाउंट सस्पेंशन पीएम मोदी को दे गया रिकॉर्ड, बने दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनेता

अब भी वक़्त है मोदी जी, अन्नदाता का साथ दो, पूँजीपतियों का साथ छोड़ो: राहुल गाँधी

बड़ी खबर: अंडमान निकोबार में नहीं मिला कोरोना का एक भी मरीज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -