पाकिस्तान ने की हदें पार...
पाकिस्तान ने की हदें पार...
Share:

जम्मू। जम्मू कश्मीर के अरनिया में शनिवार रात फायरिंग हुई। यहाॅं पाकिस्तान ने गोले दागे। ये गोले रिहायशी क्षेत्रों में गिरे। गोले फटने से एक ही परिवार के 6 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाऐं और बच्चे भी शामिल हैं। कुछ गोले वार्ड पाॅंच के घरों के पास गिरे। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान माया देवी, रजनी, शुभम के तौर पर हुई है। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने रात्रि 9.30 बजे अरनिया में गोले दागने प्रारंभ किए।

एक गोला अरनिया के वार्ड 5 में दागा गया। शुक्रवार को भी पाकिस्तान ने सीज़फायर का उल्लंघन कर, भारतीय सीमा क्षेत्र में गोलीबारी की। रात्रि लगभग 12 बजे हुई फायरिंग के दौरान सीलम, बजरावली, उमरावली पोस्ट के ही साथ अरनिया कस्बे और सीमांत चौकियों के पिंडी, चिनाज, पित्तल, मुकेश, जबोवाल, देवीगढ़, निकोलवाल और सई आदि क्षेत्रों में गोले बरसाए गए।

भारतीय सुरक्षा बलों ने गोलाबारी का माकूल जवाब दिया। हालांकि यहाॅं पर रिहायशी क्षेत्रों से लोगों को हटा लिया गया था, ऐसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मगर फायरिंग और गोले बरसाए जाने से लगभग 20 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। सरदारी कैंप सई खुर्द के निवासी छपाल के घर पर भी गोलाबारी का असर हुआ।

इस फायरिंग में तीन मवेशी मारे गए और करीब 3 घायल हो गए। कृष्णलाल क्षेत्र में रहने वाले चानना के यहाॅं भी मवेशी घायल हो गए। यहाॅं मवेशियों के लिए बनाया गया शेड गिर गया। अरनिया में हुई गोलाबारी में भी कई मवेशी मारे गए हैं।

अमरनाथ यात्रियों पर हमले के मास्टरमाइंड अबु इस्माइल को भारतीय सेना ने किया ढेर

पाक ने बीएसएफ चौकियों पर, दागे मोर्टार

अमेरिका में राहुल के बोल, भाजपा ने चुराई हमारी योजनाएं

राज्य के हालात जानने, आज कश्मीर पहुॅंचेंगे कांग्रेसी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -