अमेरिका में राहुल के बोल, भाजपा ने चुराई हमारी योजनाएं
अमेरिका में राहुल के बोल, भाजपा ने चुराई हमारी योजनाएं
Share:

वॉशिंगटन। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अमेरिका पहुॅंचे। उन्होंने वहाॅं के बर्कले में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में कहा कि भारत को समझना बहुत मुश्किल है। कोई भी इसे समझ नहीं सकता है। भारत की तरक्की को लेकर जिन लोगों ने नकारात्मक बातें कहीं वे गलत थे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कश्मीर में आतंकवाद चरम पर था, वर्ष 2013 में मैंने पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह को गले लगाकर कहा था कि कश्मीर में आतंकवाद को समाप्त करना या उसे कम करना एक बड़ी सफलता है।

उनका कहना था कि मैंने केंद्रीय स्तर के नेताओं जिनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम, जयराम रमेश शामिल थे। उनके साथ 9 वर्ष तक कार्य किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में तो हमने लोग खड़े किए थे लेकिन वर्ष 2014 में कश्मीर में फिर से सुरक्षाकर्मियों की आवश्यकता हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे भी पीएम हैं वे बहुत अच्छे वक्ता हैं लेकिन, वे भाजपा नेताओं की बात तक नहीं सुनते हैं। हालात ये है कि मौजूदा समय में रूस पाकिस्तान को हथियार बेच रहा है, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ करता था।

नेपाल, बर्मा, श्रीलंका, मालदीव में चीन का दबाव बढ़ा है। विदेश नीति में संतुलन बनाए रखना बेहद आवश्यक है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि केवल अमेरिका के साथ दोस्ती बनाए नहीं रखी जा सकती है, अन्य देशों के साथ भी रिश्ते बनाने की आवश्यकता है। कांग्रेस उपाध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी का कहना था कि प्रधानमंत्री पद पर आसीन हुए भाजपा के एक नेता ने कंप्युटर का विरोध किया था मगर, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने तो कंप्युटर क्रांति की प्रेरणा दी थी।

नोटबंदी को लेकर राहुल ने कहा कि नोटबंदी से लाभ नहीं हुआ बल्कि नुकसान हुआ है। भारत में रोजगार बढ़ाने की आवश्यकता है। चीन की नीति पर जाॅब नहीं बढ़ाए जा सकते हैं। आज हालात ये हैं कि भाजपा लोगों से संवाद नहीं कर रही है। उन्होंने वरिष्ठों को दरकिनार कर दिया है जबकि हम सीनियर और जूनियर का ब्रिज बना रहे हैं। भाजपानीत सरकार तो हमारे प्रोजेक्टस और योजनाओं पर ही काम कर रही है।

हमने जीएसटी पर बात की थी, नरेगा पर हमने बात की थी लेकिन अब वे हमारी योजनाओं को अपना बता रहे हैं और लाभ लेने में लगे हैं। राहुल के अमेरिका पहुॅंचने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा ने राहुल गांधी का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1949 में पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने यूनिवर्सिटी आॅफ कैलिफोर्निया बर्कले में व्याख्यान दिया था।

PM मोदी का फर्जी वीडियो ट्वीट करने पर दिग्विजय की बढ़ी मुश्किलें

बिहार में लालू का साथ नहीं छोड़ेगी कांग्रेस, राहुल की विधायकों को दो टूक

अमेरिका में आर्थिक, राजनीतिक मामलों पर व्याख्यान देंगे राहुल गांधी

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी से पार्टी हुई नाराज, हो सकती है जल्दी छुट्टी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -