दिल्ली के न्यू अशोक नगर में लगी खतरनाक आग, दांव पर लगी कई लोगों की जान
दिल्ली के न्यू अशोक नगर में लगी खतरनाक आग, दांव पर लगी कई लोगों की जान
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे दिल्ली के न्यू अशोक नगर क्षेत्र में भीषण आग लग गई है। न्यू अशोक नगर में 4 मंजिला इमारत में आग लगी है, जिसमें कई व्यक्तियों के फंसे होने की खबर प्राप्त हो रही है। फिलहाल दमकल विभाग के 3 वाहन मौके पर पहुंच गई हैं। इमारत के बाहर लकड़ी की सीढ़ियों के माध्यम से लोगों को निकालने का प्रयास निरंतर जारी है।

न्यू अशोक नगर में यह आग मेट्रो लाइन के पास उपस्थित बिल्डिंग में लगी है। आग लगने की जानकारी 3 बजकर 35 मिनट पर सामने आई थी। वही दमकल विभाग से मिल रही जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि 12 व्यक्तियों को रेस्क्यू किया गया है फिलहाल किसी के नुकसान होने की खबर नहीं प्राप्त हुई है।

वही दिल्ली में इससे पहले भी 29 जून को मंगोलपुरी में आग लगी थी। तब मंगोलपुरी फेज-1 क्षेत्र में उपस्थित एक फैक्ट्री में आग लगी थी। इसपर दमकल विभाग के 26 वाहनों ने नियंत्रण पाया था। वही अचानक लगी इस आग से इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई तथा कई लोगों में तो अब भी खौफ बना हुआ है।

नूपुर शर्मा केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, केंद्र को नोटिस जारी

सड़क पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, मचा हड़कंप

VIDEO! धार में दिखा बारिश का भयावह रूप, इन जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -