बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर कांग्रेस के कई नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज, भड़के राहुल गांधी
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर कांग्रेस के कई नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज, भड़के राहुल गांधी
Share:

नई दिल्ली: महंगाई, बेरोजगारी और गांधी परिवार के खिलाफ चल रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के बाद अब दिल्ली पुलिस ने पार्टी पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं और नेताओं पर FIR दर्ज कर ली है। 

बता दें कि, कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को कई मुद्दों को लेकर देश भर में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया था। सबसे बड़ा प्रदर्शन दिल्ली में देखने को मिला था, जब कांग्रेस के कई नेता, संसद से लेकर राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालने की जिद पर अड़ गए थे। नई दिल्ली जिले में धारा 144 लागू होने के कारण, दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को मार्च निकालने की इजाजत नहीं दी थी। हालांकि इसके बाद भी कांग्रेसी नेताओं ने सड़कों पर उग्र विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में भी लिया था।

प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा FIR दर्ज किए जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि, ‘भाजपा FIR दर्ज कर सकती है। वे जो चाहें कर सकते हैं। हमारे देश में आज के वक़्त में प्रदर्शन करना और अपनी राय प्रकट करना गैरकानूनी है। तो वे जो करना चाहते हैं, कर सकते हैं।’ वहीं, अधिकारियों ने जानकारी दी है कि दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन को लेकर तुगलक रोड पुलिस थाने में एक केस दर्ज किया है।

फिर PM मोदी संग मीटिंग में शामिल नहीं होंगे CM नीतीश, मची सियासी हलचल

शराब नीति को लेकर दिल्ली में आर-पार, सिसोदिया की PC पर भाजपा का करारा पलटवार

झारखंड में कांग्रेस ने मचाया हंगामा, केंद्र सरकार पर बोला जमकर हमला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -