झारखंड में कांग्रेस ने मचाया हंगामा, केंद्र सरकार पर बोला जमकर हमला
झारखंड में कांग्रेस ने मचाया हंगामा, केंद्र सरकार पर बोला जमकर हमला
Share:

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने महंगाई एवं बेरोज़गारी के विरुद्ध पार्टी के राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के तहत यहां राजभवन का शुक्रवार को घेराव करने का प्रयास किया जिसके चलते पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। 

वही पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के नेतृत्व में आज यहां राजभवन का घेराव करने की कोशिश की मगर पुलिस ने उन्हें रोक कर लिया। पुलिस एवं कांग्रेस नेताओं की बहस हुई तथा फिर नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर मोरहाबादी मौजूद कैंप जेल ले जाया गया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, 'केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज देश की जनता प्रतिकूल परिस्थितियों में रिकॉर्ड तोड़ महंगाई का सामना कर रही है। बेरोजगारी चरम पर है। लोग त्राहिमाम कर रहे हैं।' 

उन्होंने इल्जाम लगाया, 'वहीं केंद्र सरकार लोगों का ध्यान इन मसलों से हटाने के लिए निरंतर विपक्ष मुक्त भारत के अपने अभियान को कामयाब करने के लिए प्रतिपक्ष के नेता की छवी को धूमिल करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है।' उन्होंने कहा, 'वे सोचते हैं कि वे हमें डरा सकते हैं मगर हम बीजेपी के प्रतिशोध के आगे नहीं झुकेंगे।' आलम ने इल्जाम लगाया कि केंद्र सरकार निरंतर बढ़ती महंगाई बेरोजगारी जैसी अपनी असफलताओं से हटाने के लिए विपक्ष को निशाना बना रही है लेकिन कांग्रेस जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि पहले खाद्य तेलों की कीमतों में वृद्धि, फिर घरेलू गैस सिलिंडर, अब पैकेट बंद अनाजों को GST के दायरे में लाने से लोग परेशान है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने आरोप लगाया कि केंद्र अपनी गलत नीतियों को लागू करने के लिए देश में अघोषित आपातकाल का माहौल बनाना चाहता है तथा प्रतिपक्ष के नेताओं की छवि को धूमिल कर उन्हें बदनाम करने का प्रयास कर रहा है लेकिन कांग्रेस के लोग ऐसे प्रयास का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं। पार्टी ने रांची के बाहर पलामू, जमशेदपुर, बोकारो एवं अन्य अनेक जिला मुख्यालयों पर इन मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। 

'नई शराब नीति की CBI जांच कराई जाए..', LG के बाद अब मनीष सिसोदिया ने भी कही ये बात

काशी विश्वनाथ मामले को लेकर गंभीर क्यों नहीं है सुप्रीम कोर्ट ?

अपने ही नेता को JDU ने थमाया नोटिस, अकूत संपत्ति के आरोपों पर मांगा जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -