'न्यूटन' रिव्यु : जबरदस्त एक्टिंग, बेहतरीन स्टोरीलाइन और सामाजिक संदेश...
'न्यूटन' रिव्यु : जबरदस्त एक्टिंग, बेहतरीन स्टोरीलाइन और सामाजिक संदेश...
Share:

वैसे तो एक्टर राजकुमार राव हर बार एक नए किरदार के साथ परदे पर एंट्री करते है, पर इस बार वह 'न्यूटन' के किरदार में पर्दे पर धमाल मचाने आ गए है. आइये जानते है राजकुमार की इस फिल्म की कहानी, उनका अभिनय और क्या है इसमें खास...

डायरेक्टर-

अमित मसुरकर

स्टार कास्ट-

राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अंजली पाटिल, रघुवीर यादव

प्रोड्यूसर -

मनीष मुंद्रा

कहानी-

यह कहानी एक ऐसे आदर्शवादी लड़के की है जिसका नाम तो नूतन कुमार (राजकुमार राव) होता है लेकिन वह अपना नाम बदलकर 'न्यूटन' रख लेता है. न्यूटन किताबो में विश्वास रखता है. वह ज़िन्दगी के हर पहलू में ईमानदार रहने की कोशिश करता है. वो एक लड़की से शादी इसलिए नहीं करता क्योंकि वो अभी 18 साल की नहीं हुई है. न्यूटन की ड्यूटी छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाके में लगा दी जाती है जहां सिर्फ गिने-चुने वोटर हैं और यह इलाका नक्सलवाद से बुरी तरह से जूझ रहा है. उस इलाके में कोई भी वोट नहीं देना चाहता है. लेकिन न्यूटन की जिम्मेदारी है कि वह गांव के 76 लोकल लोगों का वोट रजिस्टर करवा सके. न्यूटन की टीम में एक शिक्षिका माल्को (अंजली पाटिल), कर्ल्क (रघुवीर यादव) हैं. इन सबके बीच न्यूटन की ड्यूटी आत्मा सिंह (पंकज त्रिपाठी) के साथ लगती है जो सिक्योरिटी टीम का हेड है और न्यूटन की बातों को ज्यादा नहीं मानता. अब यह तो फिल्म में ही देखना होगा कि न्यूटन के लिए यह राह कितनी आसान होगी.

परफॉरमेंस-

फिल्म में राजकुमार राव की एक्टिंग काफी जबरदस्त है. उन्होंने पूरी फिल्म में अपना किरदार बखूबी निभाया है. पंकज त्रिपाठी ने भी अपने व्यंग से अच्छा प्रदर्शन किया है. साथ ही रघुवीर यादव भी अपने रोल में परफेक्ट नजर आ रहे है.अंजली पाटिल ने भी एक आदिवासी लड़की के तौर पर जो अभिनय किया है वह वाकई तारीफ के काबिल है.

क्यों देखें-

फिल्म का प्लाट दमदार है. फिल्म के रियल लोकेशन इसकी खूबसूरती बढ़ाते है. साथ ही फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक भी बहुत शानदार है. यह फिल्म एक मजबूत सामाजिक मुद्दे पर आधारित है. बस फिल्म की धीमी रफ़्तार शायद दर्शको को पसंद ना आये.

न्यूज ट्रैक रेटिंग-

अगर आप आम मुद्दों से हटकर कुछ देखना चाहते है तो फिल्म 'न्यूटन' आपको काफी पसंद आएगी. फिल्म की ओवरआल परफॉरमेंस को देखते हुए न्यूज़ ट्रैक इसे 4 /5 रेटिंग देते है.

बॉलीवुड और हॉलीवुड से जुडी चटपटी और मज़ेदार खबरे, फ़िल्मी स्टार की जिन्दगी से जुडी बातें, आपकी पसंदीदा सेलेब्रिटी की फ़ोटो, विडियो और खबरे पढ़े न्यूज़ ट्रैक पर

नवरात्रि में नहीं दिखेगा सनी लियोनी का एड

इस महिला ने 'लता मंगेशकर' के नाम पर की लाखों की ठगी

भूमि: लम्बे समय बाद संजू बाबा अपनी दमदार एक्टिंग के साथ आज पेश होंगे

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -