शिमला के इस इलाके में आग का हाहाकार, वृद्ध महिला की गई जान
शिमला के इस इलाके में आग का हाहाकार, वृद्ध महिला की गई जान
Share:

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में भीषण अग्निकांड से लोगों के बीच हाहाकार मच गया। कोटखाई तहसील के अंतर्गत रामनगर पंचायत के फनैल गांव में आग लगने से 6 मकान जलकर राख में बदल गए।  जंहा इस बात का पता चला है कि इस घटना में एक बुजुर्ग महिला की आग की चपेट में आने से जान चली गई,  महिला का शव अभी बरामद नहीं हो पाया है। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने फनैल गांव में आग की घटना पर शोक जाहिर  किया है। राज्यपाल जो राज्य रेडक्रॉस के अध्यक्ष भी हैं, ने फौरी राहत के तौर पर प्रभावित परिवारों को राज्य रेडक्रॉस की ओर से कंबल, तिरपाल, किचन सैट और सैनिटेशन किट्स आदि भेजे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश जारी कर दिए।

सीएम जयराम ठाकुर ने भी घटना पर शोक जाहिर किया  है। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को फौरी राहत एवं पुनर्वास प्रदान करने के निर्देश भी दे चुके है। मुख्यमंत्री ने  कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद प्रदान करेगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना कर रहे है।

ठेके खोलो, दारू अंदर जाएगा तो बाहर आ जाएगा कोरोना, सीएम केजरीवाल से डॉली आंटी ने लगाई गुहार

अजय ने बढ़ाया कोरोना मरीजों के लिए मदद का हाथ, BMC को डोनेट किए इतने करोड़

1 मई को भारत पहुँचेगी स्पूतनिक-V की पहली खेप, टीकाकरण में आएगी तेजी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -