फरमानी नाज ने शेयर किया वीडियो, बोली- 'क्या करूं ऐ खुदा...'
फरमानी नाज ने शेयर किया वीडियो, बोली- 'क्या करूं ऐ खुदा...'
Share:

फरमानी नाज के सितारे इस वक़्त बुलंदियों पर हैं। हर हर शंभू गाकर लोकप्रिय हुईं फरमानी नाज अब एक स्टार बन चुकी हैं। फरमानी के हर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। भजन गाकर ख़बरों में आईं फरमानी नाज अब अपने नए वीडियो में खुदा को याद करती हुई नजर आई।

सोशल मीडिया पर फरमानी नाज बहुत एक्टिव हैं। वे आए दिन भजन गाते हुए अपने लिप सिंक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। अब फरमानी अपने नए लिप सिंक वीडियो में खुदा का जिक्र करती हुई दिखाई दे रही हैं। फरमानी के बाकी वीडियोज की भांति उनका ये वीडियो भी इंटरनेट पर छाया हुआ है तथा प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा है। 

फरमानी नए वीडियो में 'क्या करूं ऐ खुदा मुझको कुछ तो बता।।।' पर लिप सिंक करती हुई देखी जा सकती हैं। फरमानी के शेष वीडियोज की भांति उनका ये वीडियो भी प्रशंसकों के दिलों को जीत रहा है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में प्रशंसक फरमानी पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। फरमानी के वीडियो पर प्रशंसक Super, अति सुन्दर लिखकर सिंगर की प्रशंसा कर रहे हैं। फरमानी आज म्यूजिक वर्ल्ड का एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। फरमानी भजन से लेकर नज्म, नाथ सभी प्रकार के गाने गाती हैं। हालांकि, फरमानी नाज के भजन गाने पर बवाल भी छिड़ता है। लेकिन फरमानी इन सभी चीजों से नहीं डरती हैं। फरमानी का कहना है कि संगीत का कोई धर्म नहीं होता है।

सामने आया कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो, अर्चना पूरन सिंह ने शेयर किया VIDEO

राजू श्रीवास्तव की हालत में सुधार, हैवी एंटीबायोटिक डोज कर दी गई कम

इस मशहूर कपल के रिश्ते को लेकर डिजाइनर ने कर डाला ये हैरतंअगेज खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -