फैंस के लिए आई बुरी खबर, इस मशहूर एक्ट्रेस ने ठुकराया खतरों के खिलाड़ी का ऑफर
फैंस के लिए आई बुरी खबर, इस मशहूर एक्ट्रेस ने ठुकराया खतरों के खिलाड़ी का ऑफर
Share:

टेलीविज़न की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 में दिखाई दी थी। इस शो में हिस्सा लेने के पश्चात् से प्रियंका निरंतर ख़बरों में बनी हुई हैं। प्रियंका अक्सर अपने लुक्स को लेकर भी ख़बरों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। बिग बॉस से बाहर होने के बाद प्रियंका को कई शो के ऑफर प्राप्त हुए हैं, जिसमें से रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का भी ऑफर मिला था। कहा जा रहा था कि प्रियंका भी इस शो में दिखाई देने वाली हैं। हालांकि अब इसको लेकर एक अपडेट सामने आया है।

दरअसल, प्रियंका चाहर चौधरी ने खतरों के खिलाड़ी में भाग लेने के लिए हामी भरी थी। सभी चीजें फाइनल हो चुकी थी, मगर अब बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने इस शो के ऑफर को ठुकरा दिया था। इसके पीछे का कारण यह बताया जा रहा है कि वह दूसरे प्रोजेक्ट्स में बहुत बिजी हैं, जिसके चलते उन्होंने इस शो को करने से मना कर दिया है। प्रियंका का यह फैसला उनके प्रशंसकों के लिए भी बहुत हैरान करने वाला है। 

मिल रही खबर के अनुसार, प्रियंका इस शो को करने के लिए बहुत अधिक असमंजस में थी, इसलिए उन्होंने इसे पहले हां कहा तथा बाद में इसके ऑफर को ठुकरा दिया है। हालांकि इसको लेकर प्रियंका ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग मई महीने के अंत में आरम्भ होने की संभावना है। इस बार शो की शूटिंग अर्जेंटीना में होने वाली है। खबर के अनुसार, शो 17 जुलाई तक टेलीकास्ट होगा। खतरों के खिलाड़ी में बिग बॉस के कई प्रतियोगी हिस्सा लेने वाले हैं। इस सूची में शिव ठाकरे, सौंदर्या शर्मा, मुनव्वर फारूकी और एमसी स्टैन का नाम सम्मिलित है। 

अपने पहले कभी नहीं देखा होगा शहनाज गिल का ऐसा अवतार, दिल थामकर देंखे VIDEO

करीना कपूर के सामने झलका भारती सिंह का दर्द, बोली- 'मां बनने के बाद सुनने पड़े ताने'

'नागिन 6' छोड़ने वाली है तेजस्वी प्रकाश!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -