'कट्टरपन के चलते उन्माद पैदा होता है...', नागपुर में बोले RSS प्रमुख भागवत
'कट्टरपन के चलते उन्माद पैदा होता है...', नागपुर में बोले RSS प्रमुख भागवत
Share:

नागपुर: दशहरे के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्याल नागपुर में स्थापना दिवस एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नागपुर के रेशिमबाग मैदान में हुए इस समारोह में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संघ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का एक स्थान दुनिया के अहम देशों में बन गया है। हमारे खिलाड़ियों ने इस बार एशियाई खेलों में 107 मैडल जीते हैं। हमारा देश प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। आर्थिक क्षेत्र में हम 10वें नंबर से उठकर पांचवे नंबर पर आ गए। केवल तकनीक में नहीं, कृषि और दूसरे क्षेत्रों में भी हम आगे बढ़ रहे हैं।

मोहन भागवत ने आगे कहा कि हमारे देश में बहुत विविधताएं हैं तथा विविधता में एकता कैसे आएगी इसका कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि कट्टरपन के चलते उन्माद पैदा होता है। युद्ध चलते हैं। उसका कोई उपाय नजर नहीं आता। संघ प्रमुख का इशारा इजरायल तथा हमास में जारी जंग को लेकर था। उन्होंने कहा, हमारा देश आगे बढ़ रहा है, आत्मविश्वास बढ़ रहा है। दुनिया को रास्ता दिखाना है तो हमें किसी की नकल नहीं करना है। हमें अपना रास्ता बनाना है। हमें एक यशस्वी प्रयोग दुनिया को देना है। उन्होंने कहा कि भारत में कुछ लोग हैं, जो नहीं चाहते कि भारत खड़ा हो। अलगाव और टकराव कैसे पैदा हो, वह ऐसा वह  प्रयास करते हैं।

आगे उन्होंने कहा कि भारत के उत्थान का उद्देश्य सदैव विश्व का कल्याण रहा है। किन्तु, स्वार्थी, भेदभावपूर्ण और धोखेबाज ताकतें अपने सांप्रदायिक हितों की तलाश में सामाजिक एकता को बाधित करने और संघर्ष को बढ़ावा देने के अपने प्रयास भी कर रही हैं। वे तरह-तरह के लबादे पहनते हैं। सांस्कृतिक मार्क्सवादी अराजकता एवं अविवेक को पुरस्कृत करते हैं, बढ़ावा देते हैं, फैलाते हैं। उनकी कार्यप्रणाली में मीडिया तथा शिक्षा जगत पर नियंत्रण करना और शिक्षा, संस्कृति, राजनीति और सामाजिक वातावरण को भ्रम, अराजकता और भ्रष्टाचार में डुबाना शामिल है।

लखनऊ एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान शख्स के प्राइवेट पार्ट में मिली ऐसी चीज, अफसर भी रह गए दंग

'मैं PM मोदी के साथ मंच साझा नहीं करूंगा...', आखिर क्यों ऐसा बोले मिजोरम CM जोरमथंगा?

महाकाल मंदिर में आज मनाया जा रहा दशहरा, पालकी में सवार होकर शमी पूजन करने निकले 'महादेव'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -