मशहूर YouTube सिलेब्रिटी ने किया बॉयफ्रेंड का क़त्ल, शव के टुकड़े करके सूटकेस में डाला और फिर...
मशहूर YouTube सिलेब्रिटी ने किया बॉयफ्रेंड का क़त्ल, शव के टुकड़े करके सूटकेस में डाला और फिर...
Share:

थाईलैंड से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ पुलिस ने एक यूट्यूब सिलेब्रिटी को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने अपने बॉयफ्रेंड का क़त्ल करके उसके शव के टुकड़े कर दिए। फिर इन्हें सूटकेस में बंद कर दिया। हत्या के इस मामले में पुलिस ने हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। जासूसों का मानना ​​​​है कि डेनियल सांचो ब्रोंचलो ने अपने पूर्व प्रेमी एडविन एरिएटा आर्टेगा को मार डाला। फिर उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। एक सूटकेस में छिपा दिया तथा समुद्र में फेंक दिया। 

प्राप्त एक रिपोर्ट के मुताबिक, डेनियल पर पुलिस ने बीते सप्ताह थाईलैंड के कोह फांगनान द्वीप पर अपने प्लास्टिक सर्जन साथी का पीट-पीटकर क़त्ल करने का आरोप लगाया है। अफसरों का दावा है कि आर्टेगा के शरीर के कुछ हिस्से, जिनमें उसके कूल्हे और जांघें भी सम्मिलित हैं, वहां से गुजर रहे लोगों को 3 अगस्त को कूड़े के ढेर पर मिले थे। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, 29 वर्षीय डेनियल के सोशल मीडिया पर 12,400 फॉलोअर्स हैं। वो 31 जुलाई से थाई रिजॉर्ट में था, मगर हाल ही में अपने कोलंबियाई प्रेमी के साथ उसका झगड़ा हुआ। ये दोनों एक वर्ष से ज्यादा वक़्त से रिलेशनशिप में थे। ऐसा माना जाता है कि यह कपल फुल मून पार्टी में सम्मिलित होने के लिए द्वीप पर गया था। डेनियल ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने से पहले एडविन की बेरहमी से क़त्ल कर दिया। फिर उसने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। 

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जासूसों का दावा है कि डेनियल ने एडविन के शरीर को समुद्र में फेंक दिया था। ऐसा कहा जा रहा है कि गोताखोरों ने जांच के पश्चात् उसका सिर और हाथ बरामद किए। इससे पहले रविवार को डेनियल और पुलिस उस समुद्र तट पर गए थे, जहां शव बरामद किया गया था। स्पैनिश मूल निवासी डेनियल को गिरफ्त में रखा गया है तथा वर्तमान में वह निगरानी में है। सोमवार को थाईलैंड की कोर्ट में उसे पेश किया गया। स्थानीय पुलिस अफसरों ने पुष्टि की है कि उस पर 'पूर्व नियोजित हत्या और शव को गुप्त रूप से ले जाने या नष्ट करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही मौत और उसकी वजह छुपाने का भी आरोप लगा है।' पुलिस को यह भी पता चला कि वह द्वीप पर उपस्थित एक स्टोर से चाकू, प्लास्टिक बैग एवं सफाई करने वाला तरल पदार्थ खरीदकर ले गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, डेनियल के पिता इस वक़्त थाईलैंड के लिए उड़ान भर रहे हैं। 

काम दिलाने के नाम पर किया महिला का बलात्कार, फिर जो किया वो कर देगा हैरान

ढाबे से खाना खा कर लौट रहे युवक से बदसलूकी फिर किया ये हाल

बर्थडे पार्टी में हुई गोलियों की बारिश, कई लोग हुए जख्मी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -