बिहार में होते हैं प्रेमी और बागी
बिहार में होते हैं  प्रेमी और बागी
Share:

पटना। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी शनिवार को पूर्व सांसद सैय्यद शाहबुद्दीन की प्रथम पुण्यतिथि पर पटना के चैंबर आॅफ काॅमर्स के समारोह में उपस्थितों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, बिहार में बागी और प्रेमी दोनों होते हैं। मगर देखने में तो आया है कि, बागी प्रेमी हो गए और प्रेमी बागी हो गए। उन्होंने कहा कि, बिहारियों में बड़ी विशेषताऐं होती हैं, उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चुटकी लेते हुए कहा कि, कल तक जो प्रेमी थे आज बागी हो गए

उन्होंने स्वाधीनता की लड़ाई का उल्लेख करते हुए, बिस्मिल अजीमाबादी का उल्लेख भी किया। उन्होंने स्वाधीनता की लड़ाई में सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, का उल्लेख किया था, इस हेतु उन्हें पकड़ा भी गया।

उन्होंने भारत के विकास में किन लोगों की कितनी साझेदारी विषय पर संबोधित करते हुए, पूर्व विदेश सचिव मुचकुन्द दुबे ने सैय्यद शाहबुद्दीन के संस्मरण सुनाए। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी समारोह में मंच पर आसीन नहीं हुए, उन्होंने श्रोताओं के साथ मंच साझा किया। उन्होंने, बिहारवासियों की प्रशंसा की और उन्हें सराहा।

बिहार: कार्तिक पूर्णिमा के दौरान मची भगदड़

पटना में तंबाकू उत्पाद बेचने के लिए लायसेंस जरुरी

अब लालू ने लगाया शौचालय घोटाला का आरोप

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -