निकाय चुनाव पर हर अपडेट, BJP या BSP किसके सिर होगा जीत का ताज
निकाय चुनाव पर हर अपडेट, BJP या BSP किसके सिर होगा जीत का ताज
Share:

शहर की सरकार बनाने में किसके सिर ताज सजने वाला है, इस बात का निर्णय आज हो जाएगा। 760 नगर निकायों में डाले गए वोटों की मतगणना शुरू हो चुकी हैब। 14521 पदों के लिए 83372 उम्मीदवार वैतरणी में उतरे थे। पार कौन लग पाया, यह आज पता चल जाएगा। 17 में से 17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। 14 सीट पर भाजपा और तीन पर सपा आगे है। BSP अब पिछड़ गई है।

वाराणसी में निकाय चुनाव की मतगणना: वाराणसी में निकाय चुनाव की मतगणना शुरू भी शुरू हो चुकी है। EVM से बाहर निकलेगा महापौर के 11 और पार्षद के 670 प्रत्याशियों का भाग्य, 6.49 लाख मतों की गिनती होना है।

पोस्टल बैलेट खुले: बता दें कि रामपुर टांडा नगरपालिका सीट की गिनती के लिए पोस्टल बैलेट खोले जा चुके है। कुल 7 वोटों में से 4 वोट निर्दलीय प्रत्याशी साहिबा सरफराज, दो वोट सपा प्रत्याशी नासरा बेगम तथा एक वोट भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मेहनाज जहां को मिला। 

निगम में भाजपा ने बनाई बड़ी बढ़त: 17 में से 17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान भी आ चुके है। 14 सीट पर बीजेपी और तीन पर SP आगे हैं। बसपा अब पिछड़ चुकी है। सभी सीटों पर भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर है। अब गाजियाबाद सीट से BJP प्रत्याशी आगे हो गए हैं।

कर्नाटक चुनाव अपडेट: चुनावी रण बाप- बेटे की जोड़ी, आखिर किसके सर होगा जीत का ताज

कर्नाटक में बेहद कांटे की टक्कर, 150 सीटों के रुझान आए सामने, येदियुरप्पा के गढ़ की 9 सीटों पर कांग्रेस आगे

कर्नाटक चुनाव: विधायकों की घेराबंदी के लिए कांग्रेस ने बनाया मास्टरप्लान, खरगे-शिवकुमार खुद संभाल रहे कमान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -