कर्नाटक में बेहद कांटे की टक्कर, 150 सीटों के रुझान आए सामने, येदियुरप्पा के गढ़ की 9 सीटों पर कांग्रेस आगे
कर्नाटक में बेहद कांटे की टक्कर, 150 सीटों के रुझान आए सामने, येदियुरप्पा के गढ़ की 9 सीटों पर कांग्रेस आगे
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के आज परिणाम आने वाले हैं। 8 बजे से वोटों की गिनती आरंभ होगी। 10 मई को कर्नाटक की 224 सीटों पर वोटिंग हुई थी। सत्ताधारी भाजपा ने जहां एक बार फिर सत्ता में वापस आने के लिए पुरजोर प्रयास किया है, तो वहीं कांग्रेस ने पूरी ताकत भाजपा को सत्ता से बाहर करने में लगा दी है। ऐसे में ये देखने लायक होगा कि, किसी पार्टी को बहुमत मिलता है, या फिर राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनती है। ऐसे में JDS भी एक बार फिर किंग मेकर बन सकती है।

बता दें कि, फ़िलहाल पोस्टल बैलेट की मतगणना हो रही है, इसके बाद EVM खुलेंगी। अब तक 150 सीटों के रुझान सामने आए हैं, जिनमे से 70 सीटों पर भाजपा, 66 सीटों पर कांग्रेस और 10 सीटों पर JDS ने बढ़त बना रखी है। बाकी पर अन्य को बढ़त है।  ऐसे में ये मामला बेहद टक्कर का नज़र आ रहा है। वहीं, भाजपा के गढ़ सेंट्रल कर्नाटक में 9 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा है कि आज का दिन कर्नाटक के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सूबे के लिए लोगों का फैसला आज आने वाला है। मुझे पूरा भरोसा है कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ जीतेगी और कर्नाटक में स्थिर सरकार का गठन होगा।

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम सिद्धारमैया के बेटे यतिंद्र सिद्धारमैया ने कहा कि कांग्रेस को पूर्ण बहुमत प्राप्त होगा और वह कर्नाटक में सरकार बनाएगी। हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि कांग्रेस अपने बल पर सरकार बनाएगी।

कर्नाटक चुनाव: विधायकों की घेराबंदी के लिए कांग्रेस ने बनाया मास्टरप्लान, खरगे-शिवकुमार खुद संभाल रहे कमान

कर्नाटक में किसके सिर सजेगा ताज ? कुछ देर में शुरू होगी मतगणना, कुमारस्वामी बोले- बस दो घंटे प्रतीक्षा कीजिए

बंगाल भारत से अलग नहीं, जब देशभर में चल रही The Kerala Story, तो वहां क्यों बैन ? ममता सरकार को SC की फटकार

 

 

    

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -