आज भी नहीं होगा आसमान साफ़...धुंध और कोहरे के बाद हो सकती है बारिश
आज भी नहीं होगा आसमान साफ़...धुंध और कोहरे के बाद हो सकती है बारिश
Share:

शिमला:  हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर मौसम में बदलाव के ढंग दिखाई दे रहे है। सोमवार को पूरे प्रदेश में धुंध का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। मंगलवार को प्रदेश भर में और बुधवार को मध्य और उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 11 और 12 जनवरी को मौसम फिर साफ रहेगा और धूप खिली रहने वाली है।

प्रदेश के मैदानी इलाकों में धुंध और कोहरे के चलते कड़ाके की ठंड ने कहर ढा रखा है। सुंदरनगर, भुंतर, मंडी, कल्पा, केलांग, समदो और कुकुमसेरी का पारा माइनस में जा चुका है। शिमला, पालमपुर में भी इन दिनों शीत लहर से लोगों की हालत ख़राब हो चुकी है। सुबह-शाम के समय बाजारों में सन्नाटा छा रहा है। प्रदेश में सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। बर्फबारी और बारिश न होने से गेहूं, मटर और सेब की फसल को नुकसान हो रहा है जबकि बागवान नई पौध नहीं रोप पा रहे हैं। रविवार को अधिकांश जिलों धूप देखने के लिए मिली है।

सेब के बगीचो में प्रूनिंग और तौलिये बनाने का काम ठप: संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान ने कहा है कि बीते करीब तीन महीनों से बारिश और बर्फबारी न होने की वजह से सूखे की स्थिति बनी हुई है। इससे सेब की आगामी फसल प्रभावित होने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। बगीचों में इस समय प्रूनिंग (कटिंग) और तौलिये बनाने का काम होता था, लेकिन मौसम के साथ न देने से काम ठप पड़ा है। वहीं, गेहूं की बिजाई की जा चुकी है। किसानों को बारिश की प्रतीक्षा है।

  • क्षेत्र               न्यूनतम तापमान
  • कुकुमसेरी        -10.2
  • समदो              -6.2
  • केलांग             -6.0
  • कल्पा               -2.0
  • भुंतर               -0.5
  • मंडी                 -0.4
  • सुंदरनगर         -0.2
  • रिकांगपिओ       0.4
  • ऊना                1.8
  • सोलन             2.0
  • शिमला            5.3
  • धर्मशाला         5.2

रोजाना आंवला खाने के क्या फायदे हैं?

झारखंड के छात्र राम राउत की इटली में रहस्यमयी मौत, परिवार ने सरकार से लगाई शव लाने की गुहार

पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर ऐसा क्या कह गए मंत्री जमीर अहमद, जो लोग बोले- Boycott Maldives

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -