EPFO ने शुरू की नई सुविधा, जानिए कैसे मिलेगा लाभ
EPFO ने शुरू की नई सुविधा, जानिए कैसे मिलेगा लाभ
Share:

EPFO (कर्मचारी भविष्यनिधि संगठन) ने अपने खाताधारकों को एक और सुविधा प्रदान कर चुके है। अब कर्मचारी खुद ही EPFO पर लॉगिन करके डाटा अपडेट कर सकता है कि उसने कब नौकरी छोड़ी है। जिसकी प्रक्रिया बहुत ही सरल है। Exit Date अपडेट करने के लिए यूनिफाईड सदस्य पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं। UAN और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें। जिसके उपरांत Manage पर क्लि करें और Mark Exit पर जाएं। ड्रॉप डाउन में Select Employment से PF Account Number का विकल्प चुनें। इसके उपरांत Date of Exit और Reason of Exit डालिए। Request OTP पर क्लिक कर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त करें और डालिए। अंत में Update और OK पर क्लिक करें। Date of Exit सफलतापूर्वक अपडेट किया जा चुका है। नई नौकरी हासिल करने के उपरांत भी यहां बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे EPFO के लिए भी कर्मचारियों का डाटा रखना आसान होगा।

वहीं EPFO (कर्मचारी भविष्यनिधि संगठन) ने नई इलेक्ट्रॉनिक सुविधा आरम्भ की जा चुकी है। इसका फायदा नियुक्ताओं को होने वाला है। कंपनियों के लिए अपने कर्मचारियों के EPFO संबंधी रिकॉर्ड को रखना आसना होने वाला है। EPFO ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बारे में जानकारी दी है। EPFO के अधिकारियों के अनुसार, आमतौर पर कारखाने में उसके मालिक या व्यवसायी या मैनेजर को प्रमुख नियोक्ता माना जाता है, लेकिन किसी प्रतिष्ठान या कंपनी में प्रतिष्ठान या कंपनी के नियंत्रण और पर्यवेक्षण में शामिल व्यक्ति मुख्य नियोक्ता माना जाता है। 

प्रमुख नियोक्ता वह होता है जो एक ठेकेदार के जरिए अनुबंध श्रम को नियोजित कर सकते है। EPFO की नई व्यवस्था ऐसे ही ठेकेदारों के लिए है। अब EPFO ने प्रभावी अनुपालन के लिए संबंधित अनुबंध नियोक्ताओं के साथ प्रिंसिपल नियोक्ताओं को इंटरलिंक करने की सुविधा को भी शुरू किया जाने वाला है। इससे कर्मचारियों के PF रिकॉर्ड का रखरखाव आसान होगा। नई व्यवस्था के तहत EPFO की वेबसाइट https://unifiedportal-emp.epfindia.gov.in/epfo/   पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर स्थगन प्रस्ताव ला सकती है कांग्रेस

TMC और BJP के बीच गहराई राजनितिक लड़ाई, ट्विटर पर जमकर भड़की ममता

शॉकिंग! युवकों की मजाक ने ले ली नाबालिग की जान, जानिए क्या है पूरा मामला?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -