देशभर में बढ़ी निगरानी, सीमावर्ती क्षेत्रों में छाई खामोशी
देशभर में बढ़ी निगरानी, सीमावर्ती क्षेत्रों में छाई खामोशी
Share:

नई दिल्ली : भले ही देश नवरात्रि के पर्व को उल्लासित तरह से मनाने में लगा है लेकिन सीमा पर सजग देश के प्रहरी दिन रात सीमावर्ती क्षेत्र में दुश्मन से देश की रक्षा करने में लगे हैं। दुश्मन के किसी भी हमले को नाकाम करने में वे लगे हुए हैं। बीती रात भी सीमावर्ती क्षेत्रों में खामोशी छाई रही। हालात ये थे कि गांवों में रात्रि में रोशनी तक नहीं रही। गौरतलब है कि सीमा सुरक्षा बल ने सीमावर्ती गांवों को आदेश दिया था कि गांवों में कोई भी लाईट न जलाए।

हालांकि सीमावर्ती क्षेत्रों के कई गांवों को पहले की खाली करवा लिया गया है। मगर अभी भी कुछ क्षेत्रों में लोग मौजूद हैं। इन क्षेत्रों से भी लोगों को हटाया जा रहा है। यही नहीं देशभर में सुरक्षा का हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रमुख नगरों में निगरानी तेज़ देश के कई शहरों में निगरानी तेज़ कर दी गई है।

हालात ये है कि दिल्ली मुंबई हाई अलर्ट पर हैं। यहां के माॅल, मैट्रो स्टेशन, एयरपोट्र, मंदिर और बाजार सहित कई स्थानों पर सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। समुद्र में भी निगरानी कार्य जारी है। मछुआरों ने जानकारी दी है कि रायगड़ के क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोग मुंबई का रास्ता पूछ रहे थे।

जिसके बाद सर्चिंग तेज़ कर दी गई। पंजाब - जम्मू में बढ़ी सुरक्षा देश के पंजा और जम्मू - कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। हालात ये हैं कि एयरबेस पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जम्मू - कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ पैट्रोलिंग पर है। कई गांवों के लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। देशभर में रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड और अन्य स्थलों पर जांच की जा रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -