एल्विश पर लग चूका है गर्लफ्रेंड को धोखा देने का आरोप, क्या बिग बॉस में मिलेगी कोई पार्टनर?
एल्विश पर लग चूका है गर्लफ्रेंड को धोखा देने का आरोप, क्या बिग बॉस में मिलेगी कोई पार्टनर?
Share:

मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव ने बिग बॉस OTT 2 में एंट्री ले ली है। पहले ही दिन एल्विश ने घर के सभी लोगों से बातचीत करने का प्रयास किया। यूट्यूबर को देखते ही बेबीका धुर्वे उन पर लट्टू हो गईं। अब बेबीका और एल्विश की दोस्ती कितनी टिकेगी, ये शो देखने पर पता चलेगा। उससे पहले आपको बताते हैं कि यूट्यूबर किसके प्यार में थे तथा किस कारण उनकी प्रेम कहानी आगे नहीं बढ़ पाई है। 

एल्विश यूट्यूबर कीर्ति मेहरा संग रिलेशनशिप में थे। कीर्ति एवं एल्विश साथ मिलकर वीडियोज बनाते थे। प्रशंसक इनकी जोड़ी को खूब पसंद भी करते थे। अपने एक इंटरव्यू के चलते कीर्ति ने कहा था। वो अपनी जिंदगी में दो लोगों को फॉलो करती हैं। पहले उनके पापा एवं दूसरे एल्विश। क्योंकि आज वो जो भी हैं इनके कारण ही हैं। कीर्ति को वीडियो बनाना नहीं आता था। यहां तक कि उन्हें ये भी नहीं पता था कि वीडियो अपलोड कैसे होते हैं। लेकिन एल्विश ने उन्हें वीडियोज से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज बताई।

उन्हें यूट्यूब की दुनिया से रू-बर-रू करवाया। आज कीर्ति कामयाबी की ऊंचाईयों को छू रही हैं। प्रोफेशनल जिंदगी में आगे बढ़े रहे एल्विश एवं कीर्ति के लिए मुश्किल वक़्त उस दिन आया, जब दोनों अलग हो गए। इनके ब्रेकअप के पश्चात् कहा गया कि एल्विश ने कीर्ति को धोखा दिया। एल्विश के प्यार पर सवाल उठे, तो कीर्ति ने एक इंटरव्यू में इनडायरेक्ट तरीके से बताया कि उन्हें प्यार में धोखा नहीं मिला। कीर्ति ने ये भी कहा कि प्यार में ना उन्हें चीट किया गया है और ना ही उन्होंने किसी को धोखा दिया है। उनका रिलेशनशिप ओपन था तथा सबको सब पता था। 

जब अमीषा पटेल को कई बार सुनने पड़े ताने, खुद बयां किया दर्द

शाहरुख खान से लेकर दीपिका पादुकोण तक, जानिए इन स्टार्स के बॉडीगार्ड की सैलरी

डंकी के बाद साउथ फिल्म में नजर आएँगे शाहरुख़ खान! एक्टर ने खुद दिया हिंट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -