6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, जानिए कब और कहाँ होगा मतदान
6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, जानिए कब और कहाँ होगा मतदान
Share:

नई दिल्ली:  भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी सूची के अनुसार, इन सभी सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग होगी और परिणामों का ऐलान 6 नवंबर को किया जाएगा। जिन 7 विधानसभा सीटों पर पर उपचुनाव होने हैं, उनमें बिहार की 2 और महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना, ओडिशा की एक-एक सीटें शामिल हैं।

चुनाव का शेड्यूल :-

अधिसूचना जारी होने की तिथि- 7 अक्टूबर 2022
नामांकन की अंतिम तिथि - 14 अक्टूबर 2022
नामांकन की जांच होगी- 15 अक्टूबर 2022
नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि- 17 अक्टूबर 2022
मतदान की तारीख- 3 नवंबर 2022
मतगणना की तिथि- 6 नवंबर 2022
चुनाव संपन्न कराने की अंतिम तिथि- 8 नवंबर 2022

बता दें कि बिहार की मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट, महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट, हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट, तेलंगाना की मनुगोड़ विधानसभा सीट, उत्तर प्रदेश की गोला गोकरणनाथ विधानसभा सीट और ओडिशा की धामनगर (सुरक्षित) सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं।

300 गाँवों में गौ आश्रय स्थल खोलेगी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार, सीएम बघेल ने किया ऐलान

300 सेे अधिक गायों का हुआ वैक्सीनेशन, लंपी वाइरस से मिलेगी राहत

'अल्पसंख्यक मंत्रालय' ख़त्म करेगी मोदी सरकार ! 2006 में कांग्रेस ने किया था गठन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -