ठंड से बचने के लिए चूल्हा जलता छोड़कर सो गए बुजुर्ग दंपत्ति, सुबह तक हो गई मौत
ठंड से बचने के लिए चूल्हा जलता छोड़कर सो गए बुजुर्ग दंपत्ति, सुबह तक हो गई मौत
Share:

रांची: झारखंड के रामगढ़ जिले के कोईरी टोला में शनिवार की सुबह एक दुखद घटना हो गई है। इस घटना में वृद्ध दंपति के मौत की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, शहर के कोइरी टोला के रहने वाले 65 साल के जीरा महतो और 55 वर्षीय उनकी पत्नी रेणु देवी रात को ठंड की वजह से अपने कमरे में चूल्हा जला कर सोए हुए थे।

सुबह जब उनका रूम नहीं खुला, तो घर के लोगों ने बहुत देर तक दरवाजा खटखटाया। जब रूम के भीतर से दरवाजा नहीं खुला तो लोग दरवाजा को तोड़ कर अंदर दाखिल हुए। जहां देखा कि जीरा महतो और उनकी पत्नी मृत अवस्था में पड़े हुए है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया है कि जीरा महतो और उनकी पत्नी बाजार बाजार में घूम कर टोकरी और सूप बेचा करते थे।

आज रामगढ़ के बाजार टांड में साप्ताहिक शनिचरा बाजार लगता है। जब जीरा महतो और उनकी पत्नी रूम से सुबह बाहर नहीं निकले तो घर के सदस्यों ने दरवाजा खटखटाया। ताकि वे लोग शनिचरा बाजार में जाकर टोकरी और सूप बेच सकें। जब दरवाजा नहीं खुला तब दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। जहां दोनों को मृत पाया गया।

ससुराल में फंदे से लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने लगाया दहेज़ हत्या का आरोप

पलामू टाइगर रिजर्व में तेंदुए के हमले में 6 वर्षीय बच्ची की मौत

बंगाल में TET परीक्षा का पेपर लीक ? जानिए क्या बोले ममता सरकार के शिक्षा मंत्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -