पलामू टाइगर रिजर्व में तेंदुए के हमले में 6 वर्षीय बच्ची की मौत
पलामू टाइगर रिजर्व में तेंदुए के हमले में 6 वर्षीय बच्ची की मौत
Share:

रांची: झारखंड में पलामू टाइगर रिजर्व के छिपादोहर में एक तेंदुए ने छह साल की मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां उसकी जान चली गई। पलामू टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने बच्ची के मौत की पुष्टि की है। वहीं, तेंदुए के हमले के बाद जंगल के नजदीक रहने वाले गांव के लोगों में खौफ का माहौल बन गया है ।

ग्रामीणों का कहना है कि बच्ची की मौत बाघ के हमले के कारण हुई है। वहीं, पलामू टाइगर रिजर्व के अधिकारियों का भी कहना है कि तेंदुए के हमले से बच्ची की मौत हुई है। फिलहाल जंगलों में जांच की जा रही है कि आखिर किस जानवर ने हमला किया है। दरअसल, यह मामला शनिवार देर शाम का है। पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र के छिपादोहर में घर से निकल कर 9 वर्षीय बच्ची पास की दुकान में कॉपी-कलम लेने गई थी। जब वह वापस लौट रही थी, तभी तेंदुआ सड़क पर आ गया और बच्ची पर हमला कर दिया, हमले में जख्मी बच्ची की रोने की आवाज़ सुन कर आसपास के लोग और परिजन घर से बाहर निकले।

लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ, बच्ची को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। जंगली जानवर के हमले में गंभीर रूप से जख्मी हुई बच्ची को मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया, जहां उपचार के दौरान रविवार अहले सुबह उसकी मौत हो गई। इस मामले में पलामू टाइगर रिजर्व के अधिकारी आशीष कुमार ने जानकारी दी है कि जैसे ही हमे हमले की सूचना मिली वैसे ही निजी वाहन से बच्ची को मेदिनीनगर उपचार के लिए ले जाया गया।

बंगाल में TET परीक्षा का पेपर लीक ? जानिए क्या बोले ममता सरकार के शिक्षा मंत्री

इस राज्य में अगले दो दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

'राहुल के लिए इटेलियन सड़कें बनवा रही कांग्रेस सरकार..', अशोक गहलोत पर भाजपा का वार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -