भारत जोड़ने में लगे राहुल गांधी लेकिन टूट रही कांग्रेस, BJP में शामिल होंगे 8 विधायक!
भारत जोड़ने में लगे राहुल गांधी लेकिन टूट रही कांग्रेस, BJP में शामिल होंगे 8 विधायक!
Share:

नई दिल्ली: राहुल गांधी अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) निकालने में लगे हुए हैं, हालाँकि गोवा में कांग्रेस को एक बार फिर से बड़ा झटका लगने वाला है। जी हाँ, वैसे तो इसकी आशंका पिछले दो महीने से जताई जा रही थी, लेकिन अब यह सब सच होता दिख रहा है। जी दरअसल बीजेपा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद शेट तनवड़े ने दावा कि है कि जल्द ही कांग्रेस के आठ विधायक बीजेपी में शामिल हो जाएंगे।

आपको बता दें कि इन विधायकों की लिस्ट में उन बड़े नेताओं के नाम भी शामिल हैं, जिनपर कभी राहुल गांधी और कांग्रेस आलाकमान ने भरोसा जताया था। जी हाँ, केवल यही नहीं बल्कि एक को तो मुख्यमंत्री दूसरे को विधानसभा में विपक्ष का नेता बनाया था। बताया जा रहा है कांग्रेस के 11 में से आठ विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि राज्य भाजपा प्रमुख सदानंद शेत तनवड़े ने दावा किया है कि ये विधायक पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

वैसे दल बदल करने वाले विधायकों में जिनका नाम सामने आ रहा है, उसमें गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत भी शामिल हैं। जी दरअसल कामत ने पिछले चुनावों में कांग्रेस के पार्टी अभियान का नेतृत्व किया था, जी हाँ और इसके अलावा नेता विपक्ष माइकल लोबो का नाम भी शामिल है। वैसे अगर कांग्रेस के ये आठ विधायक बीजेपी में शामिल हो जाते हैं तो कांग्रेस के पास सिर्फ तीन विधायक बचेंगे और विपक्ष में कुछ पांच विधायक होंगे।

आजम खान को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

भारत विकास परिषद करेगा यह कार्यक्रम, तारीखों का हुआ ऐलान

बार बार माफ़ी मांगता रहा बुजुर्ग, लेकिन दरिंदे ने करदी दिनदहाड़े हत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -