आज देश भर में मनाया जा रहा है ईद का त्योहार, राष्ट्रपति ने भी दी बधाई
आज देश भर में मनाया जा रहा है ईद का त्योहार, राष्ट्रपति ने भी दी बधाई
Share:

नई दिल्ली : रमजान माह के बाद ईद का त्योहार आज देश भर में मनाया जा रहा है। मंगलवार को चांद दिखते ही यह तय हो गया। ईद को लेकर पूरे देश में तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। बाजार सज चुके हैं, सेवइयों और मिठाइयों की खरीदारी की जा रही है। रमजान का पवित्र महीना ईद के साथ समाप्त होता है। पूरी दुनिया में मुसलमानों द्वारा धूमधाम से मनाया जाने वाला यह पर्व ईद-उल-फितर नाम से भी जाना जाता है। 

नौतपा के बाद भी जारी है राजस्थान के इन जिलों में भीषण गर्मी का दौर

एक माह तक चलता है रमजान 

जानकारी के अनुसार 30 दिनों तक रमजान का पाक महीना चलता है और ईद के साथ इस महीने का समापन होता है। लेकिन, इस बार ईद पांच जून को है जिसके चलते इस बार रमजान का महीना 29 दिनों का ही था। मानते हैं कि पहली बार ईद 624 ईस्वी में मनाई गई थी। इस दिन मीठे पकवान बनते हैं और अपने से छोटों को ईदी दी जाती है और सभी गले मिलकर अल्लाह से सुख-शांति और बरक्कत की दुआएं मांगते हैं।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रांची में योग करेंगे पीएम मोदी

राष्ट्रपति ने दी बधाई 

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ईद की बधाई देते हुए कहा, 'रमजान के पवित्र महीने के समापन को चिह्नित करते हुए यह त्योहार दान, बंधुत्व और करुणा में हमारे विश्वास को मजबूत करता है। इस दिन हम अपने आपको इन शाश्वत मूल्यों के लिए फिर से समर्पित करें जो हमारी सभ्यता की विशेषता हैं।' उन्होंने कहा, 'ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर मैं सभी साथी नागरिकों और भारत व विदेशों में अपने मुस्लिम भाईयों और बहनों को शुभकामनाएं देता हूं।

ईद के मौके पर ताजमहल में रहेगा तीन घंटे तक निशुल्क प्रवेश

सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार की सड़कें हुई जाम, यात्रियों की भारी भीड़

केरल में निपाह वायरस को लेकर सतर्क हुआ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -