अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रांची में योग करेंगे पीएम मोदी
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रांची में योग करेंगे पीएम मोदी
Share:

रांची : योग क्रिया को लेकर हमारा देश दुनिया भर में जाना जाता है। हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन देश के कोने-कोने में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसके माध्यम से लोगों तक योग से होने वाले लाभ की जानकारी पहुंचाई जाती है। इस बार भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कई जगह आयोजन किए जाएंगे, जिसमें से मुख्य कार्यक्रम झारखंड की राजधानी रांची में होगा। कार्यक्रम में खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे। 

ईद के मौके पर ताजमहल में रहेगा तीन घंटे तक निशुल्क प्रवेश

कुछ इस तरह होगा आयोजन 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड के मुख्यमंत्री सचिवालय ने यह जानकारी दी कि 2019 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम रांची में आयोजित होगा। रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मिलित होंगे। पिछले साल इस कार्यक्रम का आयोजन देहरादून में किया गया था।

केरल में निपाह वायरस को लेकर सतर्क हुआ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

सीएम ने दिए आवश्यक निर्देश 

इसी के साथ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के सचिव राजेश कोटेचा, मुख्य सचिव डॉ. डी के तिवारी, स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉक्टर सुनील कुमार वर्णवाल के साथ कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने तैयारियों के बाबत अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। 

सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार की सड़कें हुई जाम, यात्रियों की भारी भीड़

दुर्ग में दर्दनाक हादसे के बाद बाइक सवार चार युवकों की मौत

नक्सलियों ने पुलिस के मुखबिर को उतारा मौत के घाट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -