'शरिया कानून थोपने की कोशिश की जा रही है', आखिर क्यों गिरिराज सिंह ने दिया ये बयान?
'शरिया कानून थोपने की कोशिश की जा रही है', आखिर क्यों गिरिराज सिंह ने दिया ये बयान?
Share:

पटना: बिहार के कई सरकारी विद्यालयों में रविवार की जगह शुक्रवार को साप्ताहिक छुट्टी दिए जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विवादित बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने बिहार के सरकारी उर्दू विद्यालयों में शुक्रवार को साप्ताहिक छुट्टी को शरिया कानून थोपने का प्रयास करार दिया है।

बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने कहा, 'शुक्रवार को विद्यालयों में छुट्टी देना  "शरिया कानून को लागू करने" की कोशिश है'। उन्होंने कहा, "बचपन से, हम जानते हैं कि रविवार को विद्यालय एवं दफ्तर बंद रहते हैं। शुक्रवार को कुछ संस्थानों में छुट्टियां मुझे एक समुदाय के लाभ के लिए शरिया कोड लागू करने की कोशिश लगती है।" उन्होंने पटना में मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह बयान दिया है। 

बता दें कि बिहार के कटिहार सहित कई जिलों में सरकारी विद्यालयों में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी दी जाती है जिसकी परंपरा दशकों से चली आ रही है। हालांकि अब यह भाजपा एवं अन्य दलों के बीच विवाद का विषय बन गया है। बिहार के सरकारी विद्यालयों में साप्ताहिक छुट्टी का यह विवाद अब सीएम नीतीश कुमार की पार्टी JDU एवं भाजपा के बीच कलह की वजह बन गई है। वही दिलचस्प बात यह है कि डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद समेत राज्य मंत्रिमंडल में भाजपा के जो मंत्री और विधानसभा में पार्टी के नेता हैं वो इस विवाद से बचने का प्रयास कर रहे हैं।

झारखंड के 3 कांग्रेस विधायकों पर बड़ी कार्यवाही, पार्टी ने किया बर्खास्त

'2 से 15 अगस्त तक तिरंगे को प्रोफाइल पिक्चर के रूप में लगाएं', मन की बात में बोले PM मोदी

'पार्थ चटर्जी को था शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का पता, नहीं लिया एक्शन', इस नेता ने किया हैरतअंगेज खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -