राजनीति छोड़ सकते हैं डाॅ. कुमार विश्वास
राजनीति छोड़ सकते हैं डाॅ. कुमार विश्वास
Share:

नईदिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता डाॅ. कुमार विश्वास को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। दरअसल डाॅ. कुमार विश्वास राज्यसभा का टिकट न मिलने से पार्टी प्रबंधन से असंतुष्ट हैं। इस मामले में कथित तौर पर उनका दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से विवाद तक हो गया था।

मगर अब यह जानकारी सामने आई है कि डाॅ. कुमार विश्वास राजनीति छोड़ने की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि अभी इस मामले में पुख्ता तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा रहा है। मगर जानकारी सामने आई है, कि डाॅ. विश्वास पार्टी छोड़ सकते हैं। साथ ही वे राजनीति भी छोड़ सकते हैं। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए तीन नेताओं के नाम तय किए गए थे इन नेताओं में पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह, एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता के नाम तय किए गए थे।

इसके बाद से ही पार्टी में तनाव गहरा गया था। नेताओं के नामों की घोषणा को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष सीएम आवास पर बैठक हेतु पहुंच गए थे। कुमार विश्वास को बैठक हेतु निमंत्रित किया गया था। गौरतलब है कि राज्यसभा हेतु आज से नामांकन भरे जाऐंगे। जबकि निर्वाचन 16 जनवरी को होगा। आम आदमी पार्टी के नेता डाॅ. कुमार विश्वास अपनी पार्टी की नीतियों से खासे नाराज़ थे। अब माना जा रहा है कि, वे राजनीति छोड़ सकते हैं। 

संजय सिंह राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन

प्रदूषण ने किया दिल्ली की नाक में दम, राते में भी साँस लेना मुश्किल

नए साल पर ट्रोलर्स का शिकार हुई तापसी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -