पीएम मोदी की दीया जलाओ अपील का रामायण ने ऐसे किया समर्थन
पीएम मोदी की दीया जलाओ अपील का रामायण ने ऐसे किया समर्थन
Share:

कोरोना वायरस (Coronavirus) से जारी जंग में एकजुटता दिखाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए घर की सभी लाइटों को बंद करके दीपक, टार्च, मोमबत्ती और मोबाइल की फ्लैशलाइट आदि जलाने की अपील की थी। इसके साथ ही पीएम मोदी की इस अपील का असर पूरे देश पर देखने को मिला। वहीं बता दें कि रामायण के माध्यम से दूरदर्शन ने भी पीएम मोदी की इस अपील का समर्थन किया गया था। असल में दूरदर्शन पर सुबह और रात को नौ बजे रामायण, हालाँकि दोपहर 12 बजे और शाम को सात बजे महाभारत प्रसारित किया जा रहा है। वहीं ऐसे में जब रात में नौ बजे पीएम मोदी ने दीये जलाने की अपील की थी तो रामायण के दर्शकों को ऐसा लग रहा था कि वो अपना पसंदीदा कार्यक्रम कुछ देर के लिए नहीं देख सकते है । 

हालांकि दूरदर्शन ने ऐसा होना न दिया। बता दें कि दूरदर्शन ने पीएम मोदी की अपील का साथ देते हुए रामायण का प्रसारण थोड़ी देर आगे बढ़ा दिया। ऐसे में जब लोगों ने नौ मिनट के आह्वान पर अमल करने के बाद अपना टीवी चालू किया, तो यह देखकर उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई कि उनका पसंदीदा रामायण अभी शुरू होने वाला है। यानी पांच अप्रैल को रामायण का प्रसारण रात 9 बजकर 20 मिनट पर हुआ। वैसे याद दिला दें कि हाल फिलहाल में ही ऐसा दूसरी बार हुआ है। रामानंद सागर की रामायण के समय में बदलाव बीते शुक्रवार को भी किया गया था। हालांकि दूरदर्शन ने तब अपने दर्शकों को इस बारे में जानकारी दे दी थी। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुबह 9 बजे पीएम मोदी का एक वीडियो संदेश रिलीज किया गया था, जिसके मद्देनजर रामायण का प्रसारण पीएम मोदी के वीडियो संदेश के बाद किया गया था। गौरतलब है कि दूरदर्शन पर रामायण की वापसी ने टीआरपी रिकॉर्ड भी तोड़े हैं।वहीं रिपोर्ट के अनुसार पुन: प्रसारण के पहले दिन शनिवार को 34 मिलियन (तीन करोड़ चालीस लाख) लोगों ने दूरदर्शन पर रामायण देखी थी और उस दिन की रेटिंग 3.4 प्रतिशत रही थी। वहीं उसके बाद शनिवार शाम के प्रसारण को 45 मिलियन (चार करोड़ पचास लाख) लोगों ने देखा था। वहीं शनिवार शाम के प्रसारण की रेटिंग 5.2 प्रतिशत रही थी। इसके साथ ही शनिवार के प्रसारण के बाद रविवार को दूरदर्शन पर रामायण देखने वाले दर्शकों की संख्या में वृद्धि हुई थी। सुबह जहां चार करोड़ लोगों ने शो देखा तो वहीं शाम को ये संख्या पांच करोड़ 10 लाख थी।

'रामायण' में स्पेशल इफेक्ट्स के लिए हॉलीवुड से लेनी पड़ी थी मदद

सूनी सड़कें देख कपिल शर्मा ने कही यह बात

'राम' का फर्जी ट्विटर अकाउंट हुआ वायरल, अरुण गोविल ने किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -