'रामायण' में स्पेशल इफेक्ट्स के लिए हॉलीवुड से लेनी पड़ी थी मदद
'रामायण' में स्पेशल इफेक्ट्स के लिए हॉलीवुड से लेनी पड़ी थी मदद
Share:

लॉकडाउन के बीच एक बार फिर दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण प्रसारित की जा रही है। इसके साथ ही बड़ी बात है कि इस बार भी रामायण को दर्शकों का असीम प्यार मिल रहा है। अभी हाल ही में बार्क (BARC) की रिपोर्ट के अनुसार रामायण ने दूरदर्शन पर टीआरपी के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। वहीं ऐसे में हम आज आपको बताते हैं रामायण से जुड़ी कुछ खास बातें। इसके साथ ही 80 के दशक में जब रामायण धारावाहिक टीवी पर आया तो इसके साथ ही कई स्पेशल इफेक्ट्स भी देखने को मिले थे, जैसे हनुमान का संजीवनी बूटी लाना, पुष्पक विमान का उड़ना आदि। इसके साथ ही प्रेम सागर बताते हैं कि जब रामायण के दौरान बहुत सारे जूनियर कलाकारों की जरूरत पड़ती थी तो गाँव-गाँव जाकर ढोल नगाड़ो के साथ घोषणा की जाती थी और कलाकार भर्ती किए जाते थे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की प्रेम सागर ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, 'स्पेशल इफेक्ट्स के बारे में जानने के लिए वे ओरिजिनल किंग कॉन्ग के निर्माता से हॉलीवुड में मिलकर आए थे। इसके साथ ही कई किताबों को पढ़कर रामायण में ये इफेक्ट्स डाले गए।' वहीं पांच महाद्वीपों में दिखाई जाने वाली रामायण को विश्व भर में 65 करोड़ से ज्यादा लोगों ने टीवी पर देखा था। वहीं हर हफ्ते रामायण के ताजा एपिसोड के कैसेट दूरदर्शन के दफ्तर भेजे जाते थे।वहीं  कई बार तो ये कैसेट प्रसारण के आधे घंटे पहले भी पहुंचे। वहीं रामायण की शूटिंग लगातार 550 से ज्यादा दिनों तक चली थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब 'रामायण' में रावण की मृत्यु होती है तो रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी के गांव में शोक मनाया गया था।

इसके साथ ही रामायण में राम सेतु के निर्माण का दृश्य चेन्नई में शूट किया गया था। वहीं प्रेम सागर ने बताया था कि चेन्नई के नीले समुद्र जैसा दृश्य गुजरात में नहीं मिल पाया था, जिस कारण उन्हें उसे चेन्नई में शूट करना पड़ा। कहा जाता है कि उस दौर में रामायण के प्रसारण के दौरान अफसर से लेकर नेता तक किसी से मिलना तो क्या किसी का फोन भी उठाना पसंद नहीं करते थे। वहीं रामायण के 78 एपिसोड पूरे होने के बाद दर्शको ने लव कुश की कहानी की मांग की थी। इस कहानी के लिए रामानंद सागर तैयार नहीं थे और उन्होंने कहा कि यदि वो लव कुश की कहानी बनाएंगे तो वो एक काल्पनिक कहानी होगी। वहीं  इस कहानी के टीवी पर आते ही कई विवाद सामने आए और रामानंद सागर पर दस साल तक कोर्ट केस चला था।

'राम' का फर्जी ट्विटर अकाउंट हुआ वायरल, अरुण गोविल ने किया खुलासा

दूरदर्शन पर अब प्रसारित होंगे यह सीरियल्स

खतरों के ख‍िलाड़ी 11 में नजर आ सकते है बिगबॉस के यह कंटेस्टेंट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -